फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   अब नहीं होगी भारी भरकम सामान की टेंशन

अब नहीं होगी भारी भरकम सामान की टेंशन

Fri, 28 Sep 2018 09:00 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
अब नहीं होगी भारी भरकम सामान की टेंशन
अब नहीं होगी भारी भरकम सामान की टेंशन
विज्ञापन

फोटो नंबर : 3 व 4
कैंट रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म पर लगाई जा रही हैं लिफ्ट
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब भारी भरकम सामान एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक ले जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म पर अब लिफ्ट लगाई जा रही हैं और आगामी कुछ ही दिनों में तीन लिफ्ट यात्रियों को समर्पित कर दी जाएंगी। लिफ्ट लगने से यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म जाने में आसानी होगी। मंडल में अंबाला रेलवे स्टेशन ऐसा पहला स्टेशन होगा जोकि पूर्ण रूप से लिफ्ट से संचालित होगा। बता दें कि कैंट स्टेशन पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के मुहिम के तहत लिफ्ट लगाने का यह कार्य किया जा रहा है।
यहां लगेंगी लिफ्ट
स्टेशन की एंट्रेस पर आरपीएफ पोस्ट के पास सर्कुलेटिंग एरिया पर लिफ्ट लगाने की योजना है जबकि प्लेटफार्म नंबर एक, दो, तीन, चार, छह व सात नंबर पर लिफ्ट लगेंगी। लिफ्ट ऑपरेट करने के लिए कर्मचारियों की भी तैनाती होगी ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़ेगा। भारी भरकम सामान ले जाने में यह लिफ्ट सहायक होंगी। बता दें कि खासकर बुजुर्ग यात्रियों को सामान उठाने में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। लिफ्ट लगाने से वह विभिन्न प्लेटफार्म पर आसानी से आ-जा सकेंगे। लिफ्ट लगाने का कार्य निजी कंपनी को रेलवे ने गत दिनों सौंपा था।
विज्ञापन

अक्तूबर में तीन लिफ्ट होंगी चालू
अक्तूबर में कैंट स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया के अलावा प्लेटफार्म नंबर छह व सात के मध्य और दो व तीन के मध्य लिफ्ट चालू कर दी जाएंगी। इसका कार्य लगभग पूरा हो चुका है और तकनीकी टीम इसे अंतिम रूप दे रही है। बता दें कि स्टेशन पर सबसे ज्यादा ट्रेनें दो, तीन, छह व सात नंबर प्लेटफार्म पर ही आती हैं। लंबी दूरी के यात्री खासकर ज्यादा सामान ढोकर चलते हैं जिस वजह से उन्हें अब अलग-अलग प्लेटफार्म तक जाने के लिए लिफ्ट की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले लगे हुए हैं एस्कलेटर
बता दें कि अभी रेलवे स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया के निकट एस्कलेटर लगा है जिससे यात्रियों को पुल पर चढने की सुविधा मिलती है। मगर कई यात्री इसपर नहीं चढ़ पाते और झिझकते हैं। मगर अब लिफ्ट लगने से एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाना और सामान हो जाएगा।
कोट्स
विभिन्न प्लेटफार्म लिफ्ट लगाने का कार्य चल रहा है। आगामी कुछ ही दिनों में तीन लिफ्टों को चालू कर दिया जाएगा जिससे पब्लिक को आसानी होगी।
बीएस गिल, स्टेशन डायरेक्टर, अंबाला कैंट।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed