{"_id":"5bad3392867a557f565e57c7","slug":"31538077586-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठ का दूसरा नाम मोदी है, जो अब लोग समझ गए है : सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठ का दूसरा नाम मोदी है, जो अब लोग समझ गए है : सैलजा
Updated Fri, 28 Sep 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूठ का दूसरा नाम मोदी, जो अब लोग समझ गए हैं : सैलजा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। हिसार रोड पर स्थित निजी पैलेस में कांग्रेस द्वारा सत्ता परिवर्तन रैली का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन पूर्व विधायक जसबीर सिंह मालौर ने किया जिसमें मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा मौजूद रहीं। सर्वप्रथम मुख्यातिथि व अन्य कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सैलजा ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झूठ का दूसरा नाम मोदी है। राफेल डील व अन्य घोटालों को लेकर उनकी पोल न खुल जाए, इसको लेकर मोदी मीडिया तक के सामने नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह की भी राजस्थान में तमाम रैलियां फ्लॉप साबित हो रही हैं। वैसे तो वह देश के पहरेदार बन रहे हैं, लेकिन उनकी ही नाक के नीचे से करोड़ों रुपये लेकर चौकसी व माल्या जैसे कारोबारी फरार हो रहे हैं। पेट्रोल-डीजल और महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है लेकिन सरकार इन पर रोक लगाने के लिए मना कर रही है। किसानों की खराब हुई फसल के मुआवजा देने के लिए भी आनाकानी कर रही है और गन्ना किसानों का अभी तक सरकार द्वारा बकाया नहीं दिया गया है।
पूर्व विधायक जसबीर मलौर ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। भाजपा ने जनता से किए वादों में से एक भी वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा अंबाला के 36 बिरादरी के लोगों ने एक साथ वोट कर असीम गोयल को विधायक बनाया था लेकिन वह केवल एक तबके के होकर रह गए हैं और नगर सेवक के स्थान पर उनका नाम नगर सेठ कर देना चाहिए। इस मौके पर पूर्व सीपीएस रामकिशन गुर्जर, पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी, कांग्रेस नेता हिम्मत सिंह, बलविंद्र पूनिया, प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रवक्ता वेणु अग्रवाल, जनार्दन ठाकुर, शमशेर गोगी, सुरजीत सिंह पंजोखरा, नीलम शर्मा, किरण बाला जैन सहित अन्य नेता मौजूद रहे।