{"_id":"5a1736e14f1c1b6a678bd895","slug":"31511470817-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- अंबाला में पहली बार सीएम ने युवाओं से किया सीधा संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- अंबाला में पहली बार सीएम ने युवाओं से किया सीधा संवाद
Updated Fri, 24 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
योग्यता अनुसार जॉब नहीं मिली : युवा
अप्लाई करें जरूर मिलेगी : मुख्यमंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
पंचायत भवन में देर शाम पहली बार आयोजित युवाओं से संवाद कार्यक्रम में दो घंटे तक मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवाओं से बातचीत की। इस दौरान अधिकतर युवाओं ने सही जॉब न मिलने समेत कई समस्याएं गिनाईं। युवाओं का कहना था कि उन्हें सही जॉब नहीं मिली है और योग्यता ज्यादा होने के बावजूद उन्हें निचले स्तर की जॉब करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसी तरह किसी ने जॉब घर से काफी दूर मिलने की शिकायत सीएम के समक्ष रखी।
वहीं सीएम मनोहर लाल ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि उन्हें बेहतर जॉब दिलाने के सरकार कृत संकल्प है। संवाद कार्यक्रम के दौरान मीडिया को कार्यक्रम हॉल से बाहर रखा गया।
नारायणगढ़ क्षेत्र से आई युवती मनाली ने संवाद कार्यक्रम में सीएम को बताया कि उसे छह-सात हजार रुपये मिलते हैं और वह नारायणगढ़ से भी आगे से अंबाला जॉब करने आती है। आने-जाने में ही उसका डेढ़ से ढाई हजार रुपया खर्च हो जाता है। ऐसे में उसकी बचत कम हो रही है। यदि उसे नारायणगढ़ या आसपास जॉब मिले तो बेहतर हो सकता है। सीएम ने इस पर अधिकारियों को कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन
वहीं युवक गुरमीत ने कहा कि वह एमसीए क्वालीफाई है, मगर उससे डाटा एंट्री का काम लिया जा रहा है। उसे योग्यता के हिसाब से जॉब मिलनी चाहिए। इसपर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जवाब देते हुए कहा कि युवक इसे जॉब न समझे। भविष्य में यदि रोजगार निकलता है तो वह उसके लिए अप्लाई करे। योग्यता अनुसार जॉब मिलेगी।
वहीं एक अन्य युवक ने कहा कि वह टीचिंग में जाना चाहता है, मगर उसे जो जॉब इस समय दी गई है वह अलग है। सीएम ने कहा कि जब रोजगार के अवसर खुलेंगे तो वह टीचिंग जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कार्यक्रम में 20 से अधिक युवाओं ने सक्षम योजना में और सुधार के लिए सुझाव दिए और इस कार्य में लड़कियों और महिलाओं ने उन्हें सर्वे कार्य के लिए अकेले भेजने की बजाए समूह में भेजने तथा 15 किलोमीटर क्षेत्र में कार्य देने की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
यह बोले सीएम
इससे पहले युवाओं को संबोधित करते हुए सीएम मनोहर लाल ने बताया कि सक्षम योजना से अब तक प्रदेश के 49995 युवाओं ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया था जिसमें से 43246 युवाओं के आवेदनों को स्वीकृत किया गया है। इनमें से 31389 को विभिन्न विभागों, बोर्ड व निगमों आदि में मानद कार्य प्रदान किया गया है। युवाओं को आगामी दिनों में कौशल विकास कार्यक्रम के तहत विभिन्न व्यवसायों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना किसी भेदभाव के तथा पारदर्शी ढंग से सरकारी नौकरियां देने के लिए भर्ती प्रक्रिया में व्यापक बदलाव किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में 13 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां केवल योग्यता के आधार पर दी जा चुकी हैं और विभिन्न विभागों में 50 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सरकार ने ग्रुप सी और डी में साक्षात्कार को खत्म करने का फैसला किया है। पुलिस भर्ती के लिए राष्ट्रीय पुलिस अनुसंधान ब्यूरो द्वारा सुझाई गई टीआरपी पद्धति अपनाई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाल ही में स्टेट रेजिडेंट डाटा बेस सर्वे के लिए जिन सक्षम युवाओं को मानद कार्य दिया गया था, उन्हें इस कार्य के लिए नहीं लगाया गया है।
इससे पूर्व लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अंबाला शहर में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, रोजगार राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधायक असीम गोयल, संतोष चौहान सारवान, मंडल आयुक्त विवेक जोशी, उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
निगम भंग करने का निर्णय कैबिनेट बैठक में
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि नगर निगम को भंग करने की मांग और सुझाव पर कैबिनेट बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा और जो भी उचित होगी, वही फैसला लिया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नगर निगम अंबाला को भंग करने के लिए मांग और सुझाव प्राप्त हुए हैं। इसके सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा के बाद ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा। निकटवर्ती गांव सुल्लर में पशुओं के नंदीशाला में मरने के मामले में उन्होंने कहा कि हमने संस्थाओं से आह्वान किया ताकि वह मदद को आगे आएं, इसके अलावा सरकार भी इसमें सुधार के लिए काम कर रही है।