फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   300 people served notices for illegal hoardings

Ambala News: अवैध होर्डिंग पर 300 लोगों को दिए नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
300 people served notices for illegal hoardings
शहर में नगर निगम की टीम अतिक्रमण व अवैध होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई करते हुए निगम टीम। - फोटो : mathura
अंबाला सिटी। शहर में बिना अनुमति के लगे अवैध होर्डिंग और पोस्टर से नगर निगम को राजस्व की चपत लग रही है। यह नुकसान लंबे समय से हो रहा है। इसको देखते हुए नगर निगम शहर में अवैध होर्डिंग व पोस्टर हटाने के लिए कार्रवाई कर रहा है। निगम ने अवैध होर्डिंग लगाने वालों को चिन्हित किया, इसके बाद शहर में अवैध होर्डिंग लगाने पर 300 लोगों को नोटिस दिए गए। निगम अधिकारियों का कहना है कि अगर एक बार उतारने पर दोबारा से अवैध होर्डिंग व पोस्टर लगाए जाते हैं तो निगम की ओर से एफआईआर करवाई जाएगी।
विज्ञापन




चौक-चौराहों पर अवैध होर्डिंग की रहती है भरमार

खासकर चुनाव व त्योहारी सीजन में लगने वाले अवैध होर्डिंग व पोस्टर की वजह से शहर की सुंदरता खराब होती है। रात के अंधेरे में यह होर्डिंग लगाए जाते हैं। चौराहों पर सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। मानव चौक, अग्रसेन चौक, पॉलिटेक्निक चौक, जगाधरी गेट, जिला नागरिक अस्पताल से लेकर जंडली पुल तक होर्डिंग की ज्यादा भरमार रहती है।
विज्ञापन




मानव चौक और जगाधरी गेट चौक को बनाया जा रहा सुंदर

निगम की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत शहर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। कालका चौक से लेकर आर्य चौक तक और आर्य चौक से लेकर जगाधरी गेट तक सभी रेहड़ी व फड़ी को हटाया गया है। इसी तरह मानव चौक से भी अतिक्रमण को हटाया गया और जगाधरी गेट से भी अतिक्रमण हटाया जा रहा है। निगम की ओर से मानव चौक व जगाधरी गेट चौक को सुंदर बनाया जा रहा है। इन सड़कों पर अतिक्रमण नहीं होगा। इन चौक को प्लास्टिक मुक्त, जीरो वेस्ट, पोस्टर मुक्त, होर्डिंग मुक्त बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर में अवैध होर्डिंग लगाने पर 300 से ज्यादा लोगों को नोटिस दिए गए हैं। अवैध होर्डिंग के कारण निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। निगम की ओर से तय की गई साइट पर ही विज्ञापन लगाया जा सकता है। शहर में मानव चौक व जगाधरी गेट चौक को सुंदर बनाया जा रहा है।

- दीपक सूरा, अतिरिक्त निगम आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed