फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   30 thousand withdrawn by changing the debit card of a retired employee

Ambala News: रिटायर्ड कर्मचारी का डेबिट कार्ड बदलकर निकाले 30 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
30 thousand withdrawn by changing the debit card of a retired employee
अंबाला सिटी। मानव चौक स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम में ठग ने सिंचाई विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। चोर ने 12 मार्च को वारदात को अंजाम दिया था। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सिटी के अर्बन इस्टेट निवासी ओम प्रकाश छाबड़ा ने बताया कि वह सिंचाई विभाग से रिटायर्ड है। 12 मार्च को वह सिटी के मानव चौक स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गया था। इसी बीच एक व्यक्ति एटीएम में आकर पीछे खड़ा हो गया था। इतने में आरोपी ने पैसे निकलवाने में मदद की बात बोलते हुए धोखे से डेबिट कार्ड लेकर बदल दिया। आरोपी ने कहा कि डेबिट कार्ड में कोई दिक्कत आ गई है इसलिए वह संबंधित बैंक में जाकर संपर्क करें। वह बैंक गया तो पता चला कि खाते से 30 हजार रुपये की राशि निकल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed