फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   30 thousand quintals of paddy reached the market, but not purchased

Ambala News: मंडी में पहुंची 30 हजार क्विंटल धान, नहीं हुई खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
30 thousand quintals of paddy reached the market, but not purchased
मुलाना। धान की अगेती फसल काट कर किसान मंडियों में लेकर आ रहे हैं। मंडी में करीब 30 हजार क्विंटल धान की आवक आ चुकी है। वहीं खरीद फिलहाल शुरू नहीं हुई है। इसके चलते अनाज मंडी धान से लबालब भर चुकी है। मंडी में हर तरफ केवल धान की फसल दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

हालात ये हैं कि धान को मंडी के बाहर अंबाला-जगाधरी नेशनल हाईवे पर भी सुखाया जा रहा है जोकि खतरे से खाली नहीं है। ऐसा करने से हादसों का खतरा बना हुआ है। हाईवे पर सैकड़ों वाहन आवागमन करते हैं और दोनों तरफ धान को सुखाया जा रहा है।
विज्ञापन



मंडी में बंदोबस्त नाकाफी
मंडी की स्ट्रीट लाइटों को अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है। साथ ही सड़कों की रिपेयर तक नहीं की गई है। सड़क पर कई जगह गड्ढे हैं। मंडी के शेड की चादर तक कई जगह से टूट चुकी है। ऐसे में धान को बारिश से बचाना मुश्किल होगा। वहीं मंडी की चहारदीवारी तक टूट गई है। शुरुआत में हाईवे किनारे चहारदीवारी ही नहीं है। ऐसे में मंडी में चोरी की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-रणजीत सिंह,प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन।

मंडी में अधिकतर लाइटें ठीक कर दी गई हैं, जो रह गई हैं, उन्हें भी ठीक किया जा रहा है। अन्य सभी कार्याें सड़क रिपेयर, शेड की चादरों व चहारदीवारी निर्माण के लिए टेंडर लगा दिए हैं। फसल की खरीद से पहले सभी समस्याएं दुरूस्त कर दी जाएंगी।
-रामगोपाल, सचिव, मार्केट कमेटी मुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed