फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   28th great Gurmat Samagam tomorrow at Gandhi Maidan, preparations complete

Ambala News: गांधी मैदान में 28वां महान गुरमत समागम कल, तैयारियां पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
28th great Gurmat Samagam tomorrow at Gandhi Maidan, preparations complete
अंबाला छावनी के बीसी बाजार ​स्थित गुरुद्वारा साहिब में समागम को लेकर जानकारी देते पदा​धिकारी। स
अंबाला। छावनी के गांधी मैदान में 23 मार्च को 28वें महान गुरमत समागम का आयोजन होगा। समागम में पंथ प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे व कथावाचक संगत को नाम बाणी सुनाकर निहाल करेंगे। वहीं समागम में आने वाली संगत के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। इस संबंध में पूरी जानकारी मंगलवार को बीसी बाजार स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेवा सिमरन सोसायटी की तरफ से दी गई।
विज्ञापन


गुरुद्वारा साहिब के प्रधान ब्रह्मजीत सिंह खालसा ने बताया कि 23 मार्च रविवार को 28वें महान गुरमत समागम का आयोजन होगा। यह गुरमत समागम 23 मार्च को शाम पांच बजे से रात दो बजे तक चलेगा। इसमें भाई चमनजीत सिंह लाल दिल्ली वाले, भाई मनप्रीत सिंह कानपुरी, भाई सरबजीत सिंह पटना साहिब वाले, भाई शाैकीन सिंह और भाई शुभदीप सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब और भाई सतनाम सिंह श्री पंजोखरा साहिब वाले इलाही वाणी की ओर से संगत को निहाल करेंगे।
विज्ञापन




खालसा ने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का स्वरूप शाम चार बजे एक नगर कीर्तन के रूप में गुरुद्वारा साहिब से समागम स्थल तक ले जाया जाएगा। समागम में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी आएंगे। इस अवसर पर संगत के लिए गुरु के अटूट लंगर व कई अन्य खाद्य पदार्थ वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर केवी सिंह, एवी सिंह, अमनप्रीत सिंह, जसमीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, सिमरन प्रीत सिंह, हरिंदर सिंह, दलजीत सिंह पप्पू, भूपिंदर सिंह, तजिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवादारों करेंगे मार्गदर्शन

गांधी मैदान में होने वाले महान गुरमत समागम में 40 से 50 हजार के बीच संगत पहुंचेगी। संगत की सुख-सुविधा को ध्यान में रखते हुए और उनके मार्गदर्शन के लिए 200 के करीब सेवादारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है जोकि पंडाल के अंदर और बाहर व्यवस्थाओं की देखरेख करेंगे और संगत की परेशानियों को दूर करने में मदद करेंगे। इस मौके पर विशेष रूप से लंगर बांटने की सेवा गुरु सेवक जत्था प्रेम नगर, समूह सेवादार जोड़ा घर श्री पंजोखरा साहिब, समूह संगत बोह, रामगढ़ माजरा और दुखेड़ी गांव के निवासियों द्वारा निभाई जाएगी। इसी प्रकार जल सेवा-गुरु सेवक जत्था पल्लेदार मोहल्ला, जोड़े घर की सेवा-सेवक जत्था अंबाला सिटी, पैसेज की सेवा-साहिबजादा फतेह सिंह गतका अखाड़ा शाहबाद मारकंडा, वाहन पार्किंग की सेवा- जनेतपुर गांव के सेवादारों द्वारा, चाय-पकौड़े व जलेबियां बांटने की सेवा समूह संगत गुरुद्वारा छठी पातशाही कुरुक्षेत्र व श्री हेमकुंड साहिब सेवा सोसायटी अंबाला सिटी, जलजीरे की सेवा- गुरु सेवक सेवा सोसायटी अंबाला कैंट, यातायात की सेवा-श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सेवा सोसायटी जंडली और अन्य सेवा में अंबाला सिद्ध मंडल दुर्गा नगर के सेवादार मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed