फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   28 students won medals in provincial sports competition

Ambala News: प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में 28 विद्यार्थियों ने झटके पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
28 students won medals in provincial sports competition
साहा। विद्या भारती हरियाणा के तत्वाधान में संचालित नंद लाल गीता विद्या मंदिर तेपला के विद्यार्थियों ने रोहतक में आयोजित 35वें प्रांतीय खेलकूद समारोह में बेहतर प्रदर्शन कर कई पदक हासिल किए। ये प्रतियाेगिता 22 से 24 जुलाई तक आयोजित की गई थी। प्रधानाचार्य बलवंत सिंह बताया कि विद्यालय के 31 विद्यार्थियों ने 35वें प्रांतीय खेलकूद समारोह में भाग लिया था। इसमें से 28 विद्यार्थियों ने योग, शतरंज, बॉक्सिंग की स्पर्धाओं में पदक हासिल किए।
विज्ञापन

विद्यालय खेल प्रमुख संजीव ने बताया कि कलात्मक व्यक्तिगत योग अंडर 14 लड़कों का स्वर्ण पदक चेतन ने प्राप्त किया। योग अंडर-14 बालक में चेतन, केशव, नमन, अनिकेत ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। योग अंडर-17 लड़कों का स्वर्ण अंश पटेल, जय पुंडीर, सचिन चौधरी, अक्षत, बंटी ने हासिल किया। लयबद्ध योगासन स्वर्ण पदक अक्षत ने प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका योग में छवि चौहान ने कांस्य पदक हासिल किया। शतरंज अंडर 17 लड़कों में लव, रोहन, रिधम, रिषित व सक्षम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। शतरंज अंडर 19 लड़कों में कृष्णा आदित्य, अमित, आदित्य ,अभय ने कांस्य पदक प्राप्त किया । शतरंज अंडर 14 लड़कियों में रिधि, सहजप्रीत, अवन्तिका, पलक छवि ने रजत पदक प्राप्त किया। शतरंज अंडर 14 लड़कों में रुद्राश, चिराग, कनिष्क, समर, आमीन ने चौथा स्थान प्राप्त किया। बॉक्सिंग अंडर 17 लड़कों में सुजल ने कांस्य पदक पदक प्राप्त किया। 35वें प्रांतीय खेल कूद समारोह में प्रथम आने वाले प्रतिभागी क्षेत्र के लिए खेलने शिमला जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed