फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   28 papers leaked in seven years, the government is not ready to talk on the issue of unemployment and inflation: Deependra

सात साल में 28 पेपर हुए लीक, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर बात करने को सरकार नहीं तैयार : दीपेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
28 papers leaked in seven years, the government is not ready to talk on the issue of unemployment and inflation: Deependra
नारायणगढ़ में पत्रकारों से बात करते राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुडडा। - फोटो : Ambala
नारायणगढ़ (अंबाला)। पहले केंद्र सरकार ने कृषि कानून पास करके किसान विरोधी कार्य किया। इसके खिलाफ किसान पिछले नौ माह से आंदोलनरत है। अब भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने किसान विरोध की सारी सीमाएं लांघते हुए भूमि अधिग्रहण कानून पास कर दिया है। नौकरी की बात करें तो पिछले सात सालों में 28 पेपर लीक हो चुके हैं। जो हरियाणा 2014 तक निवेश रोजगार में नंबर एक था आज वह बेरोजगारी में नंबर एक है। इसका श्रेय भाजपा-जजपा सरकार को जाता है। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने नारायणगढ़ में पत्रकारवार्ता के दौरान ये आरोप लगाए।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को कांग्रेस नेता अशोक मेहता के आवास पर गत दिनों हुए उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में हुए संसद सत्र व हरियाणा विधानसभा सत्र ने विपक्ष को निराश किया गया। लोकसभा व राज्यसभा में कांग्रेस सहित संयुक्त विपक्ष ने तीन मुद्दों किसान आंदोलन, महंगाई व पेगासस जासूसी पर चर्चा की मांग की थी लेकिन तीनों ही मुद्दों पर बोलने नहीं दिया गया। हालात यह थे कि जब भी किसान शब्द बोला जाता था तो हमारे माइक बंद कर दिए जाते थे। यही हाल विधानसभा में भी हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद वह अंबाला शहर में संजय सेठी के घर गए। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने यह भी साफ किया कि कांग्रेस का परिवार बड़ा होगा, इससे कांग्रेस को मजबूती भी मिलेगी। उन्होंने भाजपा सरकार को घरते हुए कहा कि सरकार ने संसद में हमारे द्वारा चर्चा के लिए दिए गए मुद्दे बेरोजगारी, महंगाई, किसान आंदोलन व जासूसी कांड किसी को शामिल नहीं किया। इससे सरकार का अहंकारी चेहरा सामने आता है। आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हर मुद्दे पर फेल हो रही है बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि पेपर घोटाले जो कि पूरे देश में हरियाणा में सबसे ज्यादा सामने आए हैं। सरकार ने छोटे व्यापारियों और किसानों को कोई राहत नहीं पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed