फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   27 new cases of corona including four government employees

चार सरकारी कर्मचारी सहित कोरोना के 27 नए मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
27 new cases of corona including four government employees
अंबाला। कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को कोरोना के 27 नए मामले सामने आए। इनमें अलग-अलग विभाग के चार सरकारी कर्मचारी, चार बच्चे और अन्य शामिल हैं। एक मरीज नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। जिले में सक्रिय मरीजों संख्या बढ़कर 149 हो गई। राहत की बात यह रही कि 13 मरीज कोरोना को मात देने के बाद स्वस्थ हुए हैं। वहीं, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सावधानी बरतने की हिदायत दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि राज्य में हालात नियंत्रण में हैं। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह महामारी को लेकर सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन

नए संक्रमितों में शहर से 11, चौड़मस्तपुर से छह, कैंट से पांच, शहजादपुर से दो, मुलाना से तीन मामले शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल ले लिए हैं। साथ ही उनके परिवार के लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए जागरूक किया है सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 98.33 फीसदी है। अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 815597 सैंपल लिए गए हैं। कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 21 लाख 67 हजार 978 लोगों का टीकाकरण किया है। डॉ. सुनिधि करोल ने बताया कि 10 लाख 63 हजार 66 लोगों पहली तो 10 लाख 36 हजार 991 लोगों को कोरोना से बचाव की दोंनों डोज दी गई हैं। निर्धारित मापदंडों के तहत यह कार्य निरंतरता से जारी रहेगा, ताकि सभी लोगों को वैक्सीनेट किया जा सके। डॉ. सुनिधि करोल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए टीकाकरण करवाना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed