फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   250 advocates in Narayangarh, only 40 chambers to sit

Ambala News: नारायणगढ़ में 250 अधिवक्ता, बैठने के लिए महज 40 चैंबर

Wed, 01 Oct 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 01 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
250 advocates in Narayangarh, only 40 chambers to sit
नारायणगढ़ में अ​धिवक्ताओं के चैंबर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। अंबाला सिटी ही नहीं बल्कि नारायणगढ़ में भी अधिवक्ताओं की संख्या के हिसाब से चैंबर्स उपलब्ध नहीं हैं। इस कारण से अधिवक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वह एक दूसरे के कैबिन में बैठकर काम चलाते हैं या अन्य स्थानों से अपना पेशा चला रहे हैं। नारायणगढ़ 250 अधिवक्ता हैं, जबकि मौजूदा समय में 40 चैंबर ही मौजूद हैं। अधिवक्ताओं की मानें तो चैंबर्स के दूसरे तल पर 40 अतिरिक्त चैंबराें का निर्माण पास हो गया है मगर कुल 80 चैंबर होने पर भी अधिवक्ताओं की जरूरत पूरी नहीं हो सकेगी। इतने चैंबर अलॉट होने के बावजूद 170 अधिवक्ता फिर भी बिना चैंबर के रह जाएंगे। नाराणगढ़ में तीन अदालतें हैं जिसमें एक अदालत फैमिली कोर्ट है। यहां आने वाले लोगों के लिए अधिवक्ताओं को खोजना भी बड़ी समस्या है, क्याेंकि कई अधिवक्ताओं के पास अपने चैंबर नहीं हैं वह किसी अन्य अधिवक्ता के चैंबर में बैठते हैं। ऐसे में एक दूसरे के कार्य के बारे में भी गोपनीयता नहीं रहती है। अधिवक्ताओं की लंबे समय से मांग रही है कि यहां से सभी के लिए अलॉट हों जिससे वह अपना काम कर सकें। बार एसोसिएशन नारायणगढ़ के पूर्व अध्यक्ष पंकज बिंदल ने बताया कि चैंबर जिस भवन में हैं वहां पर 40 चैंबर अतिरिक्त बनने हैं। इनकी स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। अब जल्द ही निर्माण शुरू होगा, इसके बाद अधिवक्ताओं को कुछ राहत जरूर मिलेगी। हालांकि सभी अधिवक्ताओं के पास अपने चैंबर होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed