फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   25 kg Pulao and 500 Milk Almonds were offered as Prasad

Ambala News: पुलाव 25 किलो और 500 मिल्क बादाम का लगाया भोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
25 kg Pulao and 500 Milk Almonds were offered as Prasad
अंबाला। छावनी के कच्चा बाजार स्थित पप्पू पतंग वाला चौक पर राजा, सबका श्री गणेश जी मित्र मंडल की ओर से गणेश चतुर्थी महोत्सव के में रोजाना बप्पा को व्यंजनों का भोग लगाया। उनका भजन कीर्तन के साथ गुणगान हो रहा है।
विज्ञापन

पंडित अजेय नारायण भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार को सातवें दिन सुबह गणपति बप्पा की आरती की गई। इसके बाद बप्पा को 25 किलोग्राम नमकीन पुलाव का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को वितरित किया। इसके बाद शाम को महिला कीर्तन मंडली, जिसमें मंगला गुप्ता, उमा भारद्वाज, ममता सैनी, लतिका सैनी, वैशाली सैनी, पूनम गुप्ता, सरिता, पारूल गर्ग और भावना नागपाल ने बप्पा के भजन मेरे घर पधारो गणेश, आप भी आओ रिद्धि सिद्धि और शुभ लाभ को भी लाओ गणेश जी और अन्य भजनों का गुणगान कर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

शाम को बप्पा की पूजा अर्चना कर आरती के बाद 500 मिल्क बादाम का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। पुलाव की सेवा सरदार बलजीत व मिल्क बादाम की सेवा महेंद्र गोयल की ओर से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदक, समोसे और जलजीरा का भोग
छावनी के हिल राेड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर के पुजारी पंडित प्रवेश उनियाल ने बताया कि शुक्रवार की सुबह आठ बजे से लेकर नौ बजे तक बप्पा की पूजा की गई और गणेश जी को फल और मोदक का भोग लगाया । इसके बाद शाम पांच बजे से लेकर साढे छह बजे तक पंडित बुद्धि वल्लभ ने भगवान गणेश जी कि महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को बताया कि भगवान शकंर, पार्वती, ब्रहा, इंद्र और विष्णु देव ने भगवान गणेश जी के संकट हरण व्रत को किया। यह व्रत सभी देवताओं ने किया। इस व्रत को करने से मनुष्य की संकट कामनाएं दूर हो जाती है, इस दौरान गणेश जी को 21 लड्डुओं का भोग लगाया गया। जिसमें 10 लड्डू ब्राह्मण के लिए, 10 लड्डू भक्तों के लिए और एक लड्डू भगवान के चरणों में रखा गया। इसके बाद बप्पा को मोदक, समोसे ओर जलजीरा का भोग लगाया।
लड्डू और छोले कुलचे का भी भोग

छावनी के लाल कुर्ती बाजार स्थित श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में जय श्री गणेश मंडल की ओर से गणपति महोत्सव के सातवें दिन सुबह गणपति बप्पा की आरती कर बप्पा को लड्डू का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। प्रधान महेंद्र कुमार रेखी ने बताया कि शाम को महिला भजन मंडली की ओर से बप्पा के भजनों का गुणगान किया। मुख्य अतिथि कांता देवी, अतुल और राकेश द्वारा लड्डू, छोले कुल्चे, सेब और हलवा के प्रसाद की सेवा की गई। इस दौरान बप्पा को लड्डू, छोले कुल्चे, सेब और हलवा का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। शुक्रवार को दयाल बाग में शिव गणेश मित्र मंडल द्वारा दयाल बाग के राजा का 12वां गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान सुबह-शाम बप्पा की आरती कर लड्डू का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
सेवा सोसाइटी ने किया गणपति विसर्जन
अंबाला सिटी। कोतवाली बाजार में चल रहे श्री गणेश महोत्सव के बाद शुक्रवार को गणपति का विसर्जन किया। विसर्जन के लिए श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। सोसाइटी के सदस्य अजय अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष वे श्री गणेश महोत्सव मनाते हैं। शनिवार को श्री गणेश महोत्सव के समापन पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

छावनी के एकता विहार स्थित कीर्ति नगर के श्री शिव कुटीर मंदिर में श्री गणेश महोत्सव के दौरान संकीर्तन मंडली द्वारा बप्पा के भजनों का गुणगान किया गया। पंडित सतीश शांडिल्य ने बताया कि भारत के सभी त्योहार में श्री गणेश महोत्सव बहुत ही खास होता है। भाद्रपद मास की श्री गणेश चतुर्थी बहुत ही खास मानी जाती है। बुद्धि के देवता श्री गणेश जी की पूजा इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य है। भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी पर समाप्त होने वाला यह त्योहार दस दिनों तक चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed