फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   23 year old centenarian found in Ambala

Ambala News: अंबाला में मिला 23 साल का शतायु मतदाता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
23 year old centenarian found in Ambala
वैभव शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। लोकसभा चुनाव में मतदाता सूची में हर बार कुछ न कुछ ऐसी कमियां सामने आ जाती हैं जो मतदाताओं के लिए परेशानी का सबब बनती हैं। ऐसा ही एक मामला अंबाला लोकसभा क्षेत्र में सामने आया है। यहां एक 23 साल का युवक शतायु हो गया है।
अब निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने इस मामले को पकड़ा तो वह भी हैरान रह गए। अब मामले में कहा जा रहा है कि अगले चुनाव तक इसे ठीक कर लिया जाएगा। दरअसल, निर्वाचन विभाग के रिकॉर्ड की मानें तो अभी तक अंबाला में दो मतदाता ऐसे हैं जिनकी आयु 120 वर्ष से अधिक है। इसमें एक मतदाता तो अंबाला कैंट के शाहपुर गांव में है तो दूसरी मतदाता अंबाला सिटी में बताई जाती है।
विज्ञापन

इस मामले की पड़ताल की तो पता लगा कि अंबाला छावनी में जिस मतदाता को 123 वर्ष का दिखाया जा रहा है वह तो कुल 23 वर्ष का युवा है। यह मामला अंबाला छावनी के निर्वाचन कार्यालय के संज्ञान में भी आ गया। आनन-फानन में बीएलओ से जांच कराई तो हकीकत सामने आ गई। मतदाता सूची में गलती से शाहपुर निवासी दिव्यांशु सैनी की उम्र 23 के बजाए 123 वर्ष प्रकाशित हो गई है। इसकी रिपोर्ट बीएलओ प्रीति वर्मा ने संबंधित कार्यालय को भी दे दी है। वहीं, चुनाव कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि अब मतदाता सूची में तो अभी परिवर्तन नहीं हो सकता मगर मतदाता पहचान पत्र के अलावा अन्य पहचान पत्र दिखाने पर वह मतदान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


120 से अधिक उम्र की नहीं मिली शारदा

दूसरी 120 वर्ष से अधिक उम्र की मतदाता शारदा बताई जा रही हैं। बीएलओ से जानकारी ली तो पता लगा कि वह न्यू मॉडल कॉलोनी में रहती हैं। जो पता बीएलओ की ओर से बताया जा रहा है वह तो पता वजूद में ही नहीं है। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि इस क्षेत्र में इतनी उम्रदराज कोई मतदाता नहीं है। इस क्षेत्र में तैनात पूर्व बीएलओ और मौजूदा बीएलओ को भी इस संबंध में जानकारी नहीं हैं। वहीं अब मामले की पड़ताल कराई जाए तभी हकीकत सामने आ सकेगी।


110 से 119 साल के 46 मतदाता

निर्वाचन कार्यालय के रिकॉर्ड पर गौर करें तो अंबाला लोकसभा की जिला अंबाला की चारों विधानसभा में 110 से 119 वर्ष की आयु के कुल 46 मतदाता दर्शाए गए हैं। जिसमें से नारायणगढ़ में 11, अंबाला छावनी में सात, अंबाला सिटी में 15 तो मुलाना में 13 सबसे अधिक उम्र के मतदाता हैं। मगर निर्वाचन कार्यालय अभी इनका भी सत्यापन कर रहा है कि इनमें से कितने जीवित हैं और कितने दिवंगत हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed