{"_id":"61327c848ebc3e88a07ec8b4","slug":"223-seats-for-girl-students-in-first-counseling-ambala-news-knl82064434","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली काउंसलिंग में छात्राओं को 223 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली काउंसलिंग में छात्राओं को 223 सीटें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। राजकीय कल्पना चावला पॉलीटेक्निक में आखिरकार पहली काउंसलिंग के बाद खाली सीटों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। यहां कुल 360 सीटों में 223 सीटें छात्राओं को अलॉट कर दी गई हैं। फिलहाल 137 सीटें रिक्त रह गई हैं। ऐसे में दूसरी काउंसलिंग में इन सीटों के लिए अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। इसके लिए उन्हें 16 सितंबर तक इंतजार करना पड़ेगा।
पहली काउंसलिंग के दौरान एमएलटी में 90 प्रतिशत सीटें भर गई। ओएमसीए में भी 75 फीसदी सीटें भर गई हैं। फाइनेंस अकाउंट एंड ऑडिटिंग में करीब 77 फीसदी, कंप्यूटर में करीब 67 फीसदी सीटों पर दाखिला हो चुका है वहीं लाइब्रेरी साइंस में करीब 17 फीसदी ही सीटें भर पाई हैं।
दूसरी ओर इलेक्ट्रॉनिक्स में करीब 63 फीसदी सीटें खाली रह गई हैं। जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स में ही सबसे ज्यादा प्लेसमेंट कल्पना चावला राजकीय पॉलीटेक्निक की छात्राओं की हुई है। ऐसे में इस विषय में अपना कॅरियर बनाने का सपना संजोए बैठी छात्राओं की उम्मीदें दूसरी काउंसलिंग में पूरी हो सकती हैं। बता दें कि लाइब्रेरी साइंस, एफएए, ओएमसीए व एमएलटी कोर्स अंबाला में कल्पना चावला राजकीय पॉलीटेक्निक में ही उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
जानिए किस ट्रेड में कितनी सीटें भरी गई हैं
कंप्यूटर 120 में से 80
एमएलटी में 60 में से 54
ओएमसीए में 60 में से 45
इलेक्ट्रॉनिक्स 60 से 16
एफएए में 30 से 23
लाइब्रेरी साइंस- 30 से 05
अब आगे की यह रहेगी स्थिति
जिन छात्राओं को पहली काउंसलिंग में सीट अलॉट हुई हैं वह 8 सितंबर की शाम 4 बजे तक फीस जमा करवा सकती हैं। इसी दिन रात को 11 बजकर 59 मिनट तक कुल खाली सीटों की स्थिति अपडेट कर दी जाएगी। 16 सितंबर को दूसरी काउंसलिंग के तहत अलॉट की गई सीटों की स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
---------------------------
निश्चित तौर पर पहली काउंसलिंग में अच्छा रुझान देखने को मिला है। करीब 223 सीटें पहली ही काउंसलिंग में जारी कर दी गई हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स विषय में सबसे ज्यादा प्लेसमेंट है इस बात में कोई भी दो राय नहीं है। दूसरी काउंसलिंग में इस विषय की भी ज्यादा सीटें भर जाएंगी ऐसी हमें पूरी उम्मीद है।
रणबीर सिंह सांगवान्र, प्रिंसिपल कल्पना चावला पॉलीटेक्निक अंबाला शहर।
राजकीय ब्वॉयज पॉलीटेक्निक में 437 सीटें की गई अलॉट
अंबाला सिटी। उधर राजकीय पॉलीटेक्निक ब्वायज में तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग संकाय व डिप्लोमा इंजीनियरिंग (लेटरल एंट्री) संकाय में दाखिले लिए पहली काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत 600 सीटों में से 437 सीटें अलॉट कर दी गई हैं। अब सीट पक्की करने के लिए लड़कों को 2500 रुपये तो लड़कों को 2000 रुपये की फीस जमा करवानी होगी।
दाखिला प्रमुख धर्मवीर ने बताया कि लेटरल एंट्री के लिए छात्रों को छह सितंबर शाम चार बजे तक फीस जमा करवानी होगी। डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्रों को 8 सितंबर की शाम चार बजे तक फीस जमा करवानी जरूरी है। तभी छात्रों की सीट पक्की हो सकेगी। उन्होंने बताया कि आर्किटेक्चर में 60 में से 41 छात्रों को, ऑटो में 60 में से 39 छात्रों को सिविल में 120 में से 92 छात्रों को, कंप्यूटर में 60 में से 55 छात्रों को, इलेक्ट्रिक में 60 में से 49 छात्रों को, इलेक्ट्रानिक्स 60 में से 39 को, मैकेनिकल में 120 में से 92 को तो प्लास्टिक में 60 में से 30 छात्रों को सीट का आवंटन किया गया है। संवाद