फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   22 lakh people caught travelling without tickets in trains in three years

Ambala News: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा, तीन साल में 22 लाख पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
22 lakh people caught travelling without tickets in trains in three years
- जुर्माने के तौर पर वसूले 128.88 करोड़ रुपये, बिना बुक किए सामान के केस भी शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। ट्रेनों में लोग बिना टिकट सफर कर रहे हैं। यह खुलासा रेलवे की ओर से चलाए गए अभियान से हुआ है। रेलवे ने तीन साल में 22 लाख यात्रियों को पकड़ा है। इनमें से बिना टिकट यात्रियों के अलावा बिना बुक हुए सामान के मामले भी हैं। तीन वर्षों के आंकड़ों के आधार पर रेलवे ने जुर्माने के रूप में सरकारी खजाने में 128.88 करोड़ रुपये की राशि जमा की है। साल 2025-26 में टिकट रहित यात्रा और बिना बुक किए गए सामान के मामलों में कमी आई है, लेकिन राजस्व में बढ़ोतरी देखी गई है।

वर्ष 2023-24 में अनधिकृत यात्रा सहित बिना बुक किए सामान के आठ लाख 15 हजार 230 मामले सामने आए थे। वहीं साल 2024-25 में यह संख्या घटकर 6,87,472 रह गई, वहीं साल 2025-26 में यह आंकड़ा 6,87,336 पर स्थिर रहा, जो यात्रियों में बढ़ती जागरूकता और चेकिंग के डर को दर्शाता है।
विज्ञापन


जुर्माने की वसूली

भले ही मामलों की संख्या में पिछले वर्षों के मुकाबले कमी आई हो, लेकिन जुर्माने की वसूली अब भी करोड़ों में बरकरार है। वर्ष 2023-24 में रेलवे ने टिकट रहित यात्रा और बिना बुक किए गए सामान के मामलों में रिकॉर्ड 48.83 करोड़ रुपये वसूल किए थे। इसी प्रकार वर्ष 2024-25 में जुर्माने की राशि 39.30 करोड़ वसूल की गई। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के राजस्व में बढ़ोतरी हुई और कार्रवाई करते हुए यात्रियों से 40.55 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली पर तैनात होगी टीम

होली पर भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। अंबाला मंडल ने भी 100 के करीब कर्मचारियों को अलग-अलग रेल खंड पर तैनात होने के निर्देश दिए हैं ताकि ट्रेनों में गहनता से जांच की जा सके। इस कार्य के लिए विभागीय अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है जो जांच टीम की निगरानी करेंगे।




बिना उचित टिकट और नियमों के विरुद्ध यात्रा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सामान बुक न कराने की प्रवृत्ति पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। टीम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed