{"_id":"5ba3f59b867a557fa90029f0","slug":"21537471899-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग का निजीकरण नहीं, केवल बसों को किया गया हायर : पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग का निजीकरण नहीं, केवल बसों को किया गया हायर : पंवार
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग का निजीकरण नहीं, केवल बसों को किया हायर : पंवार
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा परिवहन विभाग का निजीकरण करने जैसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। केवल बसों की कमी को पूरा करने के लिए 720 बसें हायर की जा रही हैं। इन बसों के परमिट परिवहन विभाग के नाम होंगे और परिचालक भी परिवहन विभाग के रहेंगे। केवल बस व चालक ही प्राइवेट हायर किए जाएंगे।
पंवार वीरवार को पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति की मासिक बैठक में जन शिकायतें सुनने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने परिवहन विभाग की सबसे अधिक मांगें पूरी की हैं, जिनमें वर्षों से अनियमित 8200 कर्मियों को नियमित करने, 904 कर्मियों की पदोन्नति जैसे निर्णय शामिल हैं। प्रदेश में प्रतिदिन 30 लाख यात्रियों को परिवहन सुविधा देने के लिए अधिक वाहनों की जरूरत है और विभाग के पास इस समय 4100 बसें उपलब्ध हैं। प्रतिवर्ष नई बसें भी खरीदी जाती हैं और इस वर्ष भी 650 नई बसें खरीदने के लिए मुख्यमंत्री से स्वीकृति ली है। इसके बावजूद परिवहन के लिए बसें पर्याप्त न होने के कारण 720 बसों को हायर करने का निर्णय लिया है।
------------
कैदियों के लिए शुरू होगी वीडियो कॉलिंग की सुविधा
पंवार ने कहा कि प्रदेश की जेलों में कैदियों और बंदियों के वीडियो कॉलिंग के माध्यम से अपने परिजनों से मुलाकात करने की सुविधा की शुरुआत की जा रही है ताकि उन्हें भी सूचना प्रौद्योगिकी का लाभ मिल सके। गोरक्षा के नाम पर गलत काम करने संबंधी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा दिए गए बयान का समर्थन करते हुए कहा कि गोरक्षा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है, लेकिन इसकी आड़ में गलत काम नहीं होने चाहिए। वहीं अंबाला के स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में बच्चों से छेड़छाड़ के मामले में कहा कि इस संबंध में डीसी और एसपी को जांच समिति की रिपोर्ट लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।