फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ

Thu, 20 Sep 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। बुधवार को ट्विन सिटी गणपति बप्पा मोयरा अगले बरस तू जल्दी आ... के जयकारों से गूंज उठी। अधिकतर स्थानों पर स्थापित भगवान गणेश जी की मूर्ति का सात दिन की पूजा के बाद विसर्जन किया गया। इससे पूर्व भक्तों ने बप्पा की सवारी को शहर के विभिन्न बाजारों की परिक्रमा करवाई। जहां ढोल, नगाड़ों व बैंडबाजों की धुन पर भक्तों ने नृत्य किया और गुलाल के रंगों व पटाखों के साथ गणपति जी को विदाई देते हुए अगले बरस जल्दी आने की कामना की। शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने भगवान के चरणों में माथा टेकते हुए मन्नत मांगी और प्रसाद ग्रहण किया। इसके पश्चात हरिद्वार, जनसुई हेड व अन्य स्थानों पर बप्पा का विसर्जन किया गया।
सिटी के श्री गणेश मंडल के गणपति की शोभायात्रा का आरंभ छोटा बाजार से हुआ, जोकि विभिन्न बाजारों से होते हुए जगाधरी गेट पहुंचा। भगवान शिव व राधा-कृष्ण की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर मंडल सदस्य सुधीर कुमार, सुरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, रिंकू, जोनू, मनीष, रमेश, महेश व अन्य मौजूद रहे
विज्ञापन

सिटी के कोतवाली बाजार स्थित श्री सिद्धी विनायक सेवा मंडल की ओर से भी गणपति जी का विसर्जन किया गया। इस मौके पर सुभाष अग्रवाल, सतीश गुप्ता, रमन मल्होत्रा, विजय अग्रवाल, धर्मपाल, सचिन सोनू, राकेश गुप्ता, अरुण शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गणेश मंडल तस्वीरां वाली गली की ओर से गणेश विसर्जन को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान मंडल सदस्यों व अन्य ने नृत्य किया और भगवान के चरणों में माथा टेकते हुए आशीर्वाद लिया।
कैंट के तोपखाना बाजार स्थित गणपति का विर्सजन किया गया। इससे पूर्व तोपखाना बाजार से शोभायात्रा निकाली गई। सदस्यों ने जनसुई हेड में भगवान गणेश का विसर्जन किया। इस मौके पर मनोज शर्मा, नीरू शर्मा, घनश्याम, मुकेश शर्मा, सोनिया, शिवम, अंबिका, राधे, साहिल व अन्य मौजूद रहे।
सिटी के फ्रेंड्स क्लब की ओर से स्थापित गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर मोनू, सुमित, मुकुल, साहिल, विनय, गोतम, मोहित, शंटी, मैनी, केशव व अन्य मौजूद रहे।
ग्वाल सभा की ओर से आयोजित पहला श्री गणपति उत्सव के दौरान गणपति जी की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस मौके पर बाबू यादव, मोहन यादव, अशोक मिश्रा, दीपक यादव, राहुल यादव, शिवा यादव, सन्न्ी यादव, लक्की यादव व अन्य मौजूद रहे।

कृष्ण लीला क्लब की ओर से गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में 10 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान भजन गायकों ने गणपति का गुणगान कर वातावरण भक्तिमय कर दिया। संस्था सदस्यों ने बताया कि गणपति जी की मूर्ति का विसर्जन 23 सितंबर को हरिद्वार में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed