फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   शोभायात्रा के साथ पंडालों में विराजे भगवान वामन के हिंडोले

शोभायात्रा के साथ पंडालों में विराजे भगवान वामन के हिंडोले

Thu, 20 Sep 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा के साथ पंडालों में विराजे भगवान वामन के हिंडोले
शोभायात्रा के साथ पंडालों में विराजे भगवान वामन के हिंडोले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुन पर बुधवार को पुरानी अनाज मंडी में भगवान वामन के हिंडोलों की स्थापना की गई। वामन द्वादशी मेले का शुभारंभ हवन के साथ किया गया। इसके पश्चात सुबह बड़ा ठाकुरद्वारा से शोभायात्रा आरंभ हुई। इसमें बैंडवालों की धुन पर झांकियों ने प्रस्तुति दी, वहीं सात स्कूलों के 600 से अधिक बच्चों ने डंबल, डांडिया, छैने, नृत्य प्रस्तुतियां, झांकियां व अन्य के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। यह शोभयात्रा बड़ा ठाकुर द्वारा से शुरू होकर पुराना सिविल अस्पताल, सर्राफा बाजार, कोतवाली बाजार, पटेल रोड व अन्य बाजारों से होते हुए पंडाल में पहुंची, जहां पूर्ण विधि विधान के साथ भगवान वामन के हिंडोलों की स्थापना की गई। रात को भजन गायक अमरिंद्र बोबी ने भगवान के भजनों का गुणगान कर सारा वातावरण भक्तिमय कर दिया।
इन स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया भाग
शोभयात्रा में एमडीएसडी गर्ल्स कॉलेज, जीआर एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरगौधा, जीआरएसडी मॉडल मिडल स्कूल, एसबीएनएसडी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, श्री सनातन धर्म प्राइमरी स्कूल, राधी देवी सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय, दीपक गुप्ता एसडी पब्लिक स्कूल व अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने कृष्ण-सुदामा मिलाप, कृष्ण रासलीला, डांडिया, डंबल, टिपरी, लेजियम, बैक बाइपर बैंड व अन्य प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

सड़कों को लाइटों से सजाया गया
पंडाल के साथ-साथ सड़कों को भी लाइटों से सजाया गया है। वहीं पंडाल में भक्तों ने भगवान वामन के दर्शन करते हुए माथा टेका और भगवान का आशीर्वाद व प्रसाद ग्रहण किया। वहीं वीरवार को भी सुबह से शाम तक कीर्तन का आयोजन किया जाएगा और साढ़े सात बजे से कार्यक्रम का आयोजन व आतिशबाजी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed