{"_id":"5b6211104f1c1b9f3e8b4b04","slug":"21533153552-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार लेकर कालेज में घुसे युवा, दो घंटे तक कालेज कैंपस में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार लेकर कालेज में घुसे युवा, दो घंटे तक कालेज कैंपस में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। छात्र संघ चुनावों की घोषणा के बाद कालेजों में माहौल बिगड़ने लगा है। बुधवार सुबह एसडी कालेज में छात्र संघ से जुड़े 50-60 युवाओं ने कालेज परिसर में दाखिल होने की कोशिश की। कालेज छात्रों से उनकी धक्का-मुक्की भी हुई, मगर समय रहते पुलिस की पीसीआर मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अलावा कालेज के सिक्योरिटी गार्ड्स ने युवाओं को रोकने को कोशिश की, मगर वह गेट को धक्का मार जबरन अंदर दाखिल होने की कोशिश करने लगे। हालात बिगड़ते देख पीसीआर इंचार्ज एएसआई विनोद कुमार ने हवा में पिस्तौल लहराकर युवाओं को डराया जिसके बाद कई युवा भाग निकले जबकि करीब 10 से 12 युवा कालेज में दाखिल होने में कामयाब हो गए।
बताते हैं कि इन युवाओं के पास हथियार थे जिसकी सूचना पाकर कुछ ही क्षणों बाद कैंट और महेशनगर थाने के अलावा सीआईए से पुलिस टीमें कालेज में पहुंच गईं। इस दौरान दो संदिग्ध युवाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया जबकि बाद दोपहर उन्हें छोड़ दिया गया। उधर, कालेज में छानबीन के दौरान कुछ संदिग्ध सामान नहीं मिला है।
कालेज कैंपस के चप्पे-चप्पे को खंगाला
पीसीआर पांच के इंचार्ज एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि कुछ युवा छात्र संघ चुनाव को लेकर जबरन कालेज में दाखिल होना चाहते थे। कुछ युवाओं के हाथ में हथियार थे जोकि कालेज के अंदर दाखिल हो गए थे। ऐसे में सीआईए टीम ने कालेज कैंपस के चप्पे-चप्पे को खंगाला। विद्यार्थियों के आई कार्ड देखे और बैग चेक किए। जिन विद्यार्थियों के पास आईकार्ड नहीं थे रोका गया और यह सुनिश्चित कर बाहर जाने दिया गया कि वह कालेज के विद्यार्थी हैं। दोपहर करीब दो बजे हजारों विद्यार्थियों को बाहर करने के बाद पुलिस ने चेकिंग बंद की। करीब दो घंटे तक कालेज कैंपस में सर्च अभियान चलता रहा, मगर इस दौरान कोई भी संदिग्ध कालेज में पकड़ा नहीं गया। उधर, कालेज गेट के पास मंडरा रहे सभी छात्रों को पुलिस ने कालेज कैंपस से बाहर निकाल दिया। किसी बच्चे की क्लास थी तो किसी का प्रेक्टिकल, मगर किसी को अंदर दाखिल नहीं होने दिया।
विज्ञापन
पुलिस बढ़ाएगी अब कालेजों के समक्ष सुरक्षा
इस घटना के बाद हरकत में आई पुलिस अब कालेजों में सुरक्षा को मजबूत करेगी। इसके लिए पुलिस को एसपी द्वारा दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। कालेजों के आसपास युवाओं के झुंडों को इकट्ठा होने नहीं दिया जाएगा जबकि पुलिस की पीसीआर कालेजों के समक्ष भी तैनात की जाएगी।
कोट्स
- छात्र संघ चुनावों को लेकर कुछ युवा एसडी कालेज के समक्ष इकट्ठा हुए थे जिन्हें वहां से हटवाया गया था। कुछ युवा अंदर दाखिल हुए थे जिन्हें बाहर करने के लिए सर्च अभियान चलाया गया था। फिलहाल कुछ संदिग्ध नहीं मिला है।
अभिषेक जोरवाल, एसपी, अंबाला।
---------
- कालेज में कुछ बाहरी युवा दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे जिन्हें रोका जा रहा था। इसी वजह से पुलिस को भी सूचित किया गया। कालेज कैंपस में कोई झगड़ा नहीं है। पूरे कालेज का राउंड लिया गया है व भविष्य में सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा ताकि बाहरी युवा कालेज में दाखिल न हो सकें।
- राजिंद्र सिंह, प्रिंसिपल, एसडी कालेज।