{"_id":"5b6210f64f1c1b6f668b6bcc","slug":"21533153526-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्लर गौशाला में सुधार को लेकर एसडीएम के नेतृत्व में हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्लर गौशाला में सुधार को लेकर एसडीएम के नेतृत्व में हुई बैठक
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। सुल्लर गौशाला में सुधार के लिए एसडीएम सत्येंद्र सिवाच के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। एसडीएम के कार्यालय में मार्केट कमेटी प्रधान, विधायक असीम गोयल के भाई रितेश गोयल, पशुपालन विभाग से उपनिदेशक डॉ. प्रेम, बीडीपीओ राजन सिंगला, सुल्लर गांव के ग्राम सचिव, पशुपालन विभाग से एसडीओ व गोसेवा आयोग से राजेंद्र बंसल व सरपंच प्रतिनिधि राकेश सुल्लर व अन्य समाजसेवी पहुंचे।
सरपंच प्रतिनिधि राकेश ने बताया कि गांव में गोशाला के दो शेड हैं जिनमें एक छोटा और दूसरा बड़ा है। बड़े शेड का फर्श डालना बाकी है। इसके अलावा गोशाला में पानी, चारा व अन्य सुविधाएं पूरी हैं। इस दौरान इस गोशाला में 24 दुधारु पशु हैं और कुल 360 पशु हैं। वहीं उन्होंने बताया कि इस गोशाला में जैतपुर गोशाला से भी 40 पशु लाए गए हैं। गोशाला 5 एकड़ जमीन पर फैली है और जो फर्श डालना बाकी है उसे भी 15 दिन के भीतर डाल दिया जाएगा और गोशाला में दलदल वाली जगह पर खोरा डलवा दिया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि अगले 10 दिन तक गायों की देखरेख के लिए 3 सदस्यीय टीम गठित की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रबंधक कमेटी के गठन पर भी विचार किया गया, ताकि गायों का अच्छे से रखरखाव हो सके।