फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   -खनन माफिया के लोगों द्वारा तीन युवकों पर हमला करने का मामला-

-खनन माफिया के लोगों द्वारा तीन युवकों पर हमला करने का मामला-

Wed, 21 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
-खनन माफिया के लोगों द्वारा तीन युवकों पर हमला करने का मामला-
मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर, पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट नारायणगढ़ वासियों ने निकाला रोष मार्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
करीब एक माह पहले तीन युवकों पर खनन माफिया के लोगों द्वारा किए गए हमले के मामले में डिटेक्टिव स्टाफ यमुनानगर द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों रवि गांव छोटी कोहड़ी, नवनीत उर्फ लग्गा गांव छोटी कोहड़ी, तीसरा आरोपी गुरजीत निवासी नारायणगढ़ को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों को जेल भेजा है। अभी भी मामले के मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उधर, पुलिस की कार्रवाई से खफा स्थानीय लोगों ने मंगलवार को रोष मार्च निकाला और बुधवार को बाजार बंद करने के लिए जनसंपर्क भी किया। मामलेे में मंगलवार को भी थाने के बाहर लोगों का धरना जारी रहा। कमेटी सदस्यों में अमरीक सिंह, डॉ. राज मोदगिल, श्याम लाल कौशिक, सुरेंद्र छाबड़ा, श्याम लाल कंसल, देशबंधु जिंदल, सुशील अग्रवाल, बबली, प्रवीण वालिया, मदन चानना आदि ने कहा कि सोमवार को मीटिंग हुई थी जिसमें निर्णय लिया गया कि बुधवार को बाजार बंद किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई कर रही है, जिससे रोष बढ़ रहा है। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने पुलिस की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ रोष मार्च निकाला और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। डिटेक्टिव स्टाफ यमुनानगर प्रभारी जयपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेजा गया है। थाना नारायणगढ़ प्रभारी सुरेशपाल का कहना है कि इस मामले में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed