फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ढोल नगाड़ों व गुलाल के साथ होगा बप्पा का स्वागत

ढोल नगाड़ों व गुलाल के साथ होगा बप्पा का स्वागत

Fri, 25 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
ढोल नगाड़ों व गुलाल के साथ होगा बप्पा का स्वागत
फोटो नंबर 11
विज्ञापन

- ढोल नगाड़ों व गुलाल के साथ होगा बप्पा का स्वागत
- अंबाला सिटी व कैंट के विभिन्न पंडालों में विराजमान होंगे गणपति
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
गणपति बप्पा आज डोल नगाड़ों की थाप पर घर-घर विराजमान होंगे। इसी को लेकर इसी को लेकर ट्विन सिटी में जोरों शोरों से तैयारियां आरंभ हो गई हैं। मंदिरों, पडालों व घरों को गजानन के प्रवेश के लिए फूल-मालाओं, लाईटों, लडिय़ों के साथ सजाया जा रहा है। ढोल नगाड़ों की धुनों पर नाचते हुए भक्त गजानन को विराजमान करेंगे। स्वागत के साथ ही पड़ालों में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे व विशेष आरती में लडडुओं और मोदक का भोग लगाकर बप्पा की पूजा अर्चना की जाएगी।
बाजारों में रही गणेश स्वरूपों को खरीदने के लिए भीड़
मिट्टी के गणेश स्वरूपों के साथ-साथ चांदी के गणेश स्वरूप की भी बाजारों में बहुत मांग रही। इस बार गजानन के अलग ही स्वरूप दिखे जिसमें मुख्य रूप से ढोल बजाते हुए बप्पा नाचते हुए नजर आए और वहीं दूसरी ओर शाही गद्दी पर विराजमान थे। बाजारों में बप्पा के सुंदर स्वरूपों को खरीदने के लिए भीड़ रही। चांदी के बप्पा की प्रतिमाओं को भी बहुत ही सुंदर तरीके से बनाया गया था जिस कारण बाजारों में चांदी के गणेश स्वरूप की प्रतिमाओं की डिमांड में भी इजाफा हुआ है। दुकानदार सोनू ने बताया कि इस गणेश स्वरूप प्रतिमा की कीमत सौ रुपये से आंरभ होकर छह हजार रुपये तक की है।
विज्ञापन

शोभायात्रा के साथ होगा बप्पा का स्वागत
सभी स्थानों पर बप्पा का स्वागत शोभायात्रा में गुलाल रंगों व ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए किया जाएगा। इसके लिए कमेटी प्रधानों व सदस्यों ने तैयारियां आरंभ कर दी है व पंडालों को भी भव्य तरीकों से सजाया गया है जहां बप्पा को विराजमान किया जाएगा व भव्य आरती के साथ बप्पा की पूजा अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रमों का भी किया जाएगा आयोजन
25 अगस्त शाम से ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें सिटी के कोतवाली बाजार के पड़ाल में राजपुरा से गोपी नाथ कमल, ऊना से अजय माही, पटियाला से पूजा सखी, दिल्ली से एसएस ब्रदर्ज, मथुरा से कुंजिका आटर्स ग्रुप प्रस्तुति देंगे, छोटा बाजार पड़ाल में रेणुका शर्मा, अनुज, सुरज आर्ट ग्रुप, निंदी, बबु चावला प्रस्तुति देगे। लाल कुर्ती सनातन धर्म मंदिर में विनोद जी विनोद व अन्य भजन गायक बप्पा के भजनों का गुणगान करेंगे। इसके साथ ही अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

यहां लगेंगे मुख्य पंडाल
सिटी के कोतवाली बाजार स्थित पंडाल, छोटा बाजार स्थित पड़ाल, तस्वीरों वाली गली स्थित पंडाल, हरि मंदिर के पास, नान हाउस, व अन्य स्थानों पर वहीं कैंट में आर्मी एरिया, ओवर ब्रिज के पास, सर्राफा बाजार, लाल कुर्ती सनातन धर्म शिव मंदिर, व अन्य स्थानों पर बप्पा के पंडाल लगाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed