{"_id":"66c3dcc09d2f2dcc6e0022a7","slug":"21-saavan-yajnas-conducted-in-hathi-khana-temple-ambala-news-c-36-1-sknl1003-128291-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हाथी खाना मन्दिर में कराए 21 सावन यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हाथी खाना मन्दिर में कराए 21 सावन यज्ञ
विज्ञापन
अंबाला छावनी के श्री कैलाश मंदिर हाथी खाना में 21वें सावन यज्ञ में आहुती डालते श्रद्धालु।
अंबाला। रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार और सावन महीने के पांचवें सोमवार को छावनी के श्री कैलाश मंदिर हाथी खाना में 21वें मासिक रुद्र महायज्ञ में पूर्णाहुति दी गई। इस दौरान श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन बाबा केशव दास और श्री श्री 108 महंत बाबा मनमोहन दास महाराज मोनी बाबा का आशीर्वाद रहा।
इस दौरान बाबा मनमोहन दास महाराज ने बताया कि 21 जुलाई गुरु पूर्णिमा से 21वें मासिक रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा था। यज्ञ आचार्य पंडित दीप लाल जयपुरी ने श्री गणेश जी के 108 नामों की, रुद्र गायत्री, रुद्री पाठ के मंत्र, वासुकी गायत्री, गौरी गायत्री, महामृत्युंजय महामंत्र, शिव चालीसा की ओर से यज्ञ में आहुतियां डालीं।
मुख्य यजमान विनोद अग्रवाल और सौरभ अग्रवाल ने बताया कि 20 वर्ष पहले इस यज्ञ की शुरुआत हाथी खाना मंदिर से की थी। तब से निरंतर यह यज्ञ हर सावन के महीने में चलता आ रहा है। लक्षित अग्रवाल ओर सचिन मीणा ने कहा कि श्रावण के महीने में यज्ञ करने से मनुष्य शिव से आरोग्य निधि का आशीर्वाद प्राप्त करता है। इस अवसर पर विनोद अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, सचिन मीणा, लक्षित अग्रवाल, मोहित बंसल, मुरारी सिंह, मोहित बाजवा, अधिवक्ता राजन सिंगला, राजीव गुप्ता और दीपक मित्तल मौजूद रहे।