फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   21 lakh cheated in the name of sending make-up artist to Greece

Ambala News: मेकअप आर्टिस्ट बना ग्रीस भेजने के नाम पर 21 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
21 lakh cheated in the name of sending make-up artist to Greece
अंबाला। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक व्यक्ति को पंजाबी सिंगर मीका और गुरु रंधावा का मेकअप आर्टिस्ट बनाकर ग्रीस भेजने के नाम पर 21 लाख ठग लिए। शहर निवासी संजीव ने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए कहा कि हंगरी भेजने के नाम पर 45 लाख में समझौता हुआ था और 21 लाख पहले दिए थे। पीड़ित ने बताया कि तीनों आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज है। हिमांशु वर्मा पर कई मामले दर्ज हैं और नेपाल जेल में भी रहा। अभी जयपुर जेल में बंद है।
विज्ञापन


काजीबाड़ा निवासी संजीव कुमार ने बताया कि फरवरी 2021 में दोस्त ने बताया कि वह फ्लाई टू ग्लोब चंडीगढ़ में काम करने वाले वरुण टुटरेजा ने उसे हंगरी भेजा था। वरुण ने बताया कि वह उसे यूएसए वाया हंगरी भेज सकता है और इसके लिए करीब 45 लाख का खर्च आएगा। 21 लाख पहले और 24 लाख बाद में देने होंगे। शुरू में दस्तावेजों के साथ दो लाख दिए। उसने कहा कि 19 लाख पूरे देने के बाद ही रसीद मिलेगी। वरुण ने सेक्टर-8 के चंडीगढ़ कार्यालय में बुलाया और वहां पर हिमांशु वर्मा और पृथ्वी सिंह राजपूत से मिलाया और बोला कि व्हाट्सअप पर ही कॉल करे।
विज्ञापन

ग्रीस एंबेसी दिल्ली में थमाए थे दस्तावेज
अक्तूबर 2021 में ग्रीस एंबेसी दिल्ली में तीनों मिले और कई दस्तावेज थे। जांचने पर सभी दस्तावेज नकली निकले। मना करने पर हिमांशु वर्मा ने एक खत दिखाया जो उसने टाइअप के लिए ग्रीस की म्यूजिक कंपनी को लिखा था। इस पर उसने मना कर दिया और वापस अंबाला आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed