फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   मौसम ने फिर लिया यू-टर्न, दिनभर हुई रूक-रूककर बारिश

मौसम ने फिर लिया यू-टर्न, दिनभर हुई रूक-रूककर बारिश

Tue, 12 Mar 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
मौसम ने फिर लिया यू-टर्न, दिनभर हुई रूक-रूककर बारिश
मौसम ने फिर लिया यू-टर्न, दिनभर हुई रुक-रुककर बारिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। मौसम ने एक बार फिर से यू-टर्न ले लिया है। सोमवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह ही घटाएं छा गईं। और बूंदाबांदी हुई। दोपहर बाद फिर से एकाएक काले बादल छा गए, जिसके बाद रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही, वहीं कुछ समय तेज बारिश भी हुई। दिनभर बूंदाबांदी व हलकी बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम में ठंडक रही और चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान चार डिग्री तक लुढ़क गया।
मौसम विभाग के अनुसार दिनभर 0.6 एमएम बारिश रिकार्ड हुई जबकि शाम को भी बारिश हुई। कुछ स्थानों पर तेज बारिश रही जबकि कुछ स्थानों पर बारिश हलकी रही। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में गिरावट दर्ज होने पर दिनभर लोग जैकेट, बरसाती एवं छाता लेकर सड़कों पर नजर आए। सड़कों पर कई स्थानों पर पानी जमा रहा, जिस कारण वाहन चालकों को भी वाहन चलाने में परेशानी हुई। बता दें कि रविवार को दिनभर धूप खिली रही और तापमान भी बढ़ा। लोगों को उम्मीद थी कि अब सर्दी खत्म हो रही है और होली आते-आते तापमान सामान्य होगा। मगर सोमवार सुबह से हो रही बारिश से एकबार फिर सर्दी लौट आई। वहीं चंडीगढ़ मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी एक-दो दिनों में तापमान ऐसा ही रहेगा। बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना विभाग ने जताई है।
विज्ञापन

---
फसलों पर बारिश का बुरा प्रभाव
मार्च से गर्मी बढ़ जाती है, जिससे गेहूं की फसल पकनी आरंभ हो जाती है। मार्च के अंत में फसल कटाई तक शुरू हो जाती है। वहीं अभी तक मौसम में ठंडक है और बारिश हो रही है। इससे फसल पर प्रतिकूल असर पड़ेगा और फसल पकने में देरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed