फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नपा नारायणगढ़ होगा स्मार्ट, मशीन से होगी सड़कों की सफाई : सैनी

नपा नारायणगढ़ होगा स्मार्ट, मशीन से होगी सड़कों की सफाई : सैनी

Thu, 27 Dec 2018 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
नपा नारायणगढ़ होगा स्मार्ट, मशीन से होगी सड़कों की सफाई : सैनी
नपा नारायणगढ़ को बनाएंगे स्मार्ट, मशीन से होगी सड़कों की सफाई : सैनी
विज्ञापन

फोटो नंबर :: 19
राज्यमंत्री ने स्वच्छता दूत और रोड स्वीपिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित किया जाएगा, घरों में दिए जाएंगे 11 हजार डस्टबिन
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। राज्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि नगरपालिका नारायणगढ़ को स्वच्छता के मामले में स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके लिए सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है। सैनी बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत (एसबीएम स्कीम सर्वेक्षण 2019) स्वच्छता दूत एवं रोड स्वीपिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता की दृष्टि से नारायणगढ़ नंबर एक पर आए, इसके लिए जहां आधुनिक मशीनों से सफाई का कार्य किया जाएगा, वहीं गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही घरों में 11 हजार डस्टबिन वितरित किए जाएंगे। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले स्वच्छता दूत एवं स्वच्छता सैनिक आकर कूड़ा लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम तो पहले से ही जारी है, इसमें अब ठेकेदार द्वारा मशीनों की मदद लेने के साथ-साथ छोटी गाड़ी (स्वच्छता दूत) से कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्येक वार्ड में यह टैंपू (स्वच्छता दूत) जाएगा जोकि न केवल कूड़ा कलेक्शन का काम करेगा बल्कि इसके ऊपर लगा साउंड सिस्टम स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करने का काम भी करेगा। रात के समय मुख्य बाजार एवं सड़कों पर रोड स्वीपिंग मशीन से सफाई का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर नगरपालिका सचिव अशोक कुमार ने बताया कि स्वच्छता दूत एवं साफ-सफाई कार्य के लिए आधुनिक मशीनों का प्रयोग करने से शहर की सफाई व्यवस्था और अधिक बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही 11 हजार छोटे डस्टबिन लोगों को घरों में उपलब्ध करवाये जाएंगे। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा, नगरपालिका चेयरमैन श्रमण कुमार, कुलदीप सिंह, मा. रामनिरंजन, रामकुमार धीमान, राकेश बिंदल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed