{"_id":"5bc8dfafbdec2269807df83b","slug":"201539891119-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 हजार डिफाल्टर्स पर निगम 37 करोड़ से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 हजार डिफाल्टर्स पर निगम 37 करोड़ से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स बकाया
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 हजार डिफॉल्टर्स पर 37 करोड़ से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स बकाया
फोटो : 31 व 39
नगर निगम ने डीसी को लिखा पत्र, टैक्स वसूली के लिए जल्द कर सकता है बड़ी कार्रवाई, जारी होंगे नोटिस
रेजिडेंशियल व कमर्शियल प्रॉपर्टी दोनों पर होगी कार्रवाई, प्रॉपर्टी कुर्क भी की जा सकती है
500 से अधिक लोगों को दिए थे नोटिस
मुनीष कुमार
अंबाला सिटी। सालों से बिना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाए नगर निगम को करोड़ों का चूना लगा रहे डिफॉल्टर्स की अब परेशानी बढ़ने वाली है, क्योंकि अब निगम इन पर सख्त कार्रवाई करने के मूड में है। शहर व कैंट में कई लोगों ने बीते वर्षों का अपना प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा है। इसको लेकर बाकायदा निगम ने डीसी को एक पत्र भी लिखा है ताकि डिफॉल्टर्स से सरकारी पैसे की वसूली की जा सके। आगामी दिनों में निगम इस मामले को लेकर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। प्रॉपर्टी कुर्क भी हो सकती है जिसका केस कोर्ट तक में जा सकता है।
ट्विन सिटी में सवा लाख प्रॉपर्टी हैं और इनमें से अभी तक लगभग 30 हजार प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स हैं। इनमें सरकारी व गैर सरकारी दोनों विभागों के अलावा रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स भी हैं। अभी तक 37 करोड़ से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। बीते दिनों निगम द्वारा पांच सौ से अधिक लोगों को नोटिस दिए गए थे और अब तक निगम इस माह में 30 लाख रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स की रिकवरी कर चुकी है।
पांच हजार से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स तो होगी कार्रवाई
हर बार नगर निगम डिफॉल्टर्स को समय-समय पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए नोटिस देता रहता है, लेकिन यह तय नहीं होता कि कितने रुपये से अधिक के प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स पर कार्रवाई होगी। अब की बार अगर किसी प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स का 5 हजार या इससे अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स देय है तो उसको नोटिस दिया जाएगा। वहीं जिनकों नोटिस दिया जा चुका है उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
छूट के बावजूद भुगतान नहीं
सरकार ने समय-समय पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए विशेष छूट भी दी, लेकिन बावजूद इसके इन डिफॉल्टर्स ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया। लाखों की रिकवरी अब करोड़ों में पहुंची तो नगर निगम ने भी इसमें सख्ती करते हुए प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स को नोटिस भेजे।
छूट की बजाय लगेगा ब्याज
हर बार सरकार प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स को प्रॉपर्टी टैक्स समय पर जमा करवाने के लिए विशेष तरह की छूट देती है, लेकिन अब की बार स्थिति को इसके विपरित किया गया है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि अब की बार टैक्स पर विशेष छूट नहीं दी जाएगी, बल्कि समय पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया तो प्रति माह डेढ़ प्रतिशत ब्याज भी लगेगा।
दो टीमें की तैयार
डिफॉल्टर्स से प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए अब की बार अंबाला कैंट व शहर में दो टीमों का गठन किया गया है। इस टीम में 10-10 सदस्य होंगे। यह टीम सदस्य सभी डिफॉल्टर्स को समय पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए नोटिस देने के साथ-साथ उन्हें प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के बारे में जागरूक भी करेंगे।
जल्द होगी कार्रवाई : जयवीर आर्य
नगर निगम कमिश्नर जयवीर सिंह आर्य ने बताया कि जिन प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था उनको नोटिस देने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि इसी के तहत कुछ को नोटिस दिया जा चुका है और कुछ को अभी दिए जा रहे हैं। नोटिस में प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स को प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए एक हफ्ते का समय दिया जा रहा है। जल्द निगम प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स को लेकर कार्रवाई करेगा और जिनको नोटिस मिले एक हफ्ता हो चुका है उनकी प्रॉपर्टी सील तक की जा सकती है। अब की बार यह कार्रवाई कमर्शियल व रेजिडेंशियल दोनों प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स पर होगी।