{"_id":"5babd764867a557f6917fd44","slug":"201537988452-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप निकलने के बाद धान की आवक में हुई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप निकलने के बाद धान की आवक में हुई तेजी
Updated Thu, 27 Sep 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूप निकलने के बाद धान की आवक में तेजी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। जहां धूप निकलने के बाद अनाज मंडियों में फसल की आवक तेज हो गई है, वहीं अधिक बारिश के कारण जिन किसानों की फसल खराब हुई है वह फसल बीमा योजना में मुआवजे के लिए आवेदन करने के लिए कृषि विभाग पहुंच रहे हैं। अंबाला सिटी की अनाज मंडी में बारिश के कारण 24 सितंबर को केवल 560 क्विंटल फसल की आवक हुई थी। वहीं धूप निकलने के बाद बुधवार को 15575 क्विंटल फसल की आवक हुई। कृषि विभाग में 800 से अधिक किसानों ने अभी तक मुआवजे के लिए एप्लीकेशन दी है। आवेदन पर कार्रवाई होने के बाद किसानों को मुआवजे की रकम दी जाएगी। अब तक सिटी अनाज मंडी में कुल 73530 क्विंटल फसल की आवक हो चुकी है। मार्केट कमेटी सचिव धमेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इसमें सबसे अधिक आवक बुधवार को ही हुई है।
-----
धान को सुखाने में लगे किसान
धूप निकलते ही किसानों ने अपनी धान की फसल को मंडियों में सुखाने के लिए फैला दिया ताकि 1 अक्तूबर से आरंभ होने वाली सरकारी खरीद के लिए जितनी नमी की जरूरत है उसे पूरा किया जा सके। वहीं फसल भीगते ही आढ़तियों ने फसल को खरीदना बंद कर दिया था। जिस कारण आखिरी खरीद 22 सितंबर को ही गई थी। अभी तक कुल 925 क्विंटल फसल की ही खरीद हो सकी है।
-----
प्राइवेट खरीद में अधिकतम मूल्य 2600
आढ़तियों द्वारा खरीदी गई 1509 सरबती जीरी की प्राइवेट खरीद की सबसे अधिक कीमत 2600 रुपये गई है और सबसे कम मूल्य 2231 रुपये धान की फसल की खरीद हुई है। इन किसानों में अधिकतर पंजाब के ही किसान हैं जिसकी धान की प्राइवेट खरीद की जा रही है।