{"_id":"5ba3f5a5867a557e86017a58","slug":"201537471909-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस्मा के विरोध पर भूख हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एस्मा के विरोध पर भूख हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मी
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एस्मा के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। एस्मा का काला कानून हटवाने के लिए, एस्मा के तहत निलंबित कर्मचारियों का निलंबन व मुकदमे रद्द करने एवं सरकार द्वारा 720 प्राइवेट बसें किलोमीटर स्कीम के तहत ठेके पर लेने का निर्णय रद्द करवाने के लिए अंबाला डिपो के कर्मचारी 24 घंटे सत्याग्रह भूख हड़ताल पर बैठे। भूख हड़ताल पर महावीर पाईं, सतपाल दहिया, साहब सिंह कुंडू, राममेहर काजल, बीरभान बैनीवाल, सुरेश बनवाला व देवेंद्र रहे।
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ, रोडवेज कर्मचारी यूनियन संबंधित महासंघ की संयुक्त संघर्ष समिति ने सरकार की दमनकारी नीतियों व रोडवेज के निजीकरण के खिलाफ 24 घंटे की भूख हड़ताल की जिसकी अध्यक्षता डिपो वरिष्ठ उप प्रधान वीरभान बैनीवाल व देवेंद्र पाल सिंह ने संयुक्त रूप तथा संचालन डिपो सचिव महावीर पाईं व राजिंद्र सोलंकी ने किया। संयुक्त संघर्ष समिति के नेता इंद्र सिंह बधाना व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान ने फूलमालाएं पहनाकर कर्मचारियों को भूख हड़ताल पर बिठाया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार बार-बार रोडवेज कर्मचारियों को आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है। सभी सरकारी बसों की मांग कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद सरकार हठधर्मिता अपनाते हुए निजीकरण पर जोर दे रही है।