फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   गांव लोहगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्र के मिड-डे मील में मिले कीड़े

गांव लोहगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्र के मिड-डे मील में मिले कीड़े

Tue, 11 Sep 2018 01:25 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
गांव लोहगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्र के मिड-डे मील में मिले कीड़े
लोहगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्र के मिड-डे मील में मिले कीड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के निकटवर्ती गांव लोहगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्र के मिड-डे मील में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। गांव की महिलाओं ने आंगनबाड़ी संचालिका के खिलाफ सरपंच को शिकायत दी और उनके बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील में कीड़े मिलने पर रोष जताया।
लोहगढ़ निवासी जसविंद्र, भोली, सिमरणजीत, रानी, सुरजीत कौर ने बताया कि उनके घर के छोटे बच्चे गांव के ही आंगनबाड़ी में जाते हैं। आंगनबाड़ी संचालिका ने सोमवार को उनके बच्चों को मिड-डे मील में दलिया बनाकर दिया, जिसमें सुरसुरी थीं। जब इस बारे में टीचर से बात की तो उन्होंने कहा कि आज उनकी आंगनबाड़ी में खाना बनाने वाली महिला छुट्टी पर है जिस वजह से उन्होंने स्वयं दलिया बनाया। गांव की महिलाओं ने आरोप लगाया कि टीचर से जब दलिये में सुरसुरी मिलने की बात की तो उन्होंने कहा कि यहां तो ऐसा खाना ही मिलता है, अगर बच्चों को नहीं देना तो जाकर भैंसों को डाल दो। उन्होंने कहा कि इस बात का विरोध करने पर टीचर ने यहां तक कह डाला कि जो करना है कर लो, मेरी ऊपर तक अधिकारियों से जानकारी है। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। गांव की महिलाओं ने बताया कि इससे पहले भी कई बार बच्चों को मिलने वाले मिड-डे मील में कीड़े निकलते रहे हैं। उन्होंने इसके बाद शिकायत सरपंच अवतार से की। इस मामले में गांव की आंगनबाड़ी संचालिका से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

कोट्स
मामला मेरे संज्ञान में आते ही मैंने गांव की आंगनबाड़ी संचालिका से इस बाबत बात की थी। उन्होंने माना है कि सोमवार को मिलने वाले मिड-डे मील में कीड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अवतार, सरपंच, गांव लोहगढ़।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed