फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - शनिवार भी अन्य रोड खोदने के लिए आए कंपनी के कर्मियों को लोगों ने खदेड़ा

- शनिवार भी अन्य रोड खोदने के लिए आए कंपनी के कर्मियों को लोगों ने खदेड़ा

Sun, 29 Oct 2017 01:30 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
- शनिवार भी अन्य रोड खोदने के लिए आए कंपनी के कर्मियों को लोगों ने खदेड़ा
सड़क खोदने आए निजी कंपनी के कर्मचारियों को खदेड़ा
विज्ञापन

अंबाला कैंट। दयालबाग क्षेत्र में शनिवार को उस समय विवाद हो गया जब एक निजी कंपनी के कर्मी भूमिगत केबल बिछाने के लिए दयालबाग में हनुमान मंदिर के समक्ष गली को खोदने लगी। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध जताया। लोगों का आरोप था कि डेढ़ माह पहले भी कंपनी ने दयालबाग क्षेत्र में केबल बिछाने के नाम पर गड्ढे खोदे थे लेकिन इन्हें आज तक भरा नहीं गया है। लोगों ने जब कर्मियों ने गड्ढे खोदने के लिए निगम द्वारा जारी वर्क परमिट मांगा तो कर्मी कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके।

क्षेत्र निवासी विजय शर्मा, विक्रम, संदीप, अजय व अन्य ने बताया कि कंपनी द्वारा डेढ़ माह पहले भी क्षेत्र में गड्ढे खोदे गए थे, मगर इन्हें आज तक भरा नहीं गया है। इस कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। कंपनी कर्मियों ने गड्ढे खुले छोड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को अन्य सड़कों पर गड्ढे खोदने का कार्य आरंभ करने लगे तो इसका कोई वर्क परमिट कर्मी नहीं दिखा सके। इसके बाद मामले की जानकारी नगर निगम के एक्सईएन व अन्य अधिकारियों को दी गई। मगर अधिकारियों ने इसपर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की। विजय शर्मा ने बताया कि इस मामले में जब उन्होंने कंपनी के एक अधिकारी से बात की तो वह भी कोई सकारात्मक जवाब नहीं दे सका। कालोनी निवासियों ने इस मामले में जांच की मांग निगम अधिकारियों से की है।
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed