फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - महेश नगर स्थित दयाल बाग में स्थापित हुए दयाल बाग के राजा

- महेश नगर स्थित दयाल बाग में स्थापित हुए दयाल बाग के राजा

Mon, 28 Aug 2017 12:29 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
- महेश नगर स्थित दयाल बाग में स्थापित हुए दयाल बाग के राजा
पेज नंबर तीन की लीड
विज्ञापन

फोटो नंबर...20, 21
गणेश महोत्सव...
मुंबई की तरह अंबाला में दयाल बाग के राजा की धूम
- महेश नगर स्थित दयाल बाग में स्थापित हुए दयाल बाग के राजा
- पांच सालों से मुंबई की तर्ज पर मनाया जा रहा है गणेश महोत्सव
- आसपास के श्रद्धालुओं में बन रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। गणेश महोत्सव आते ही जहन में मुंबई के लाल बाग के राजा (गणपति बप्पा) का नाम आता है। मुंबई की तर्ज पर अंबाला कैंट के महेश नगर में स्थापित दयाल बाग के राजा श्रद्धालुओं में आकर्षण का केंद्र बने हुए है। गणपति बप्पा की आरती में शामिल होने के लिए आसपास के श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग रहा है। खास बात यह है कि दयाल बाग में शिव गणेश मित्र मंडल की ओर से लाल बाग के राजा की तरह ही भव्य आरती व कार्यक्रम आयोजित करवाएं जाते है।
---
युवाओं की टोली पांच सालों से मना रही गणेश महोत्सव
गणेश महोत्सव आते ही दयाल बाग के युवाओं में गणपति बप्पा की आस्था साफ दिखाई देती है। गणेश महोत्सव को लेकर युवा एकत्रित होकर एक माह पहले ही तैयारियां शुरू कर देते हैं। गणपति बप्पा के आकर्षक रूप को तैयार करवाने के बाद पूरे श्रद्धाभाव से दयाल बाग के राजा की स्थापना की जाती है। युवा अमन आनंद, जतिंद्र गुप्ता, तरूण कनौजिया, अक्षय गुजराल, हेमंत अरोड़ा का कहना है कि अक्सर टीवी पर मुंबई में लाल बाग के राजा को देखकर गणपति के प्रति आस्था उमड़ जाती थी। तभी युवाओं ने एकजुट होकर निर्णय लिया और दयाल बाग के राजा की स्थापना कर दी।
विज्ञापन

---
हांडी फोड़ रस्म के बाद यमुना नदी में विसर्जित होंगे बप्पा
गणेश महोत्सव के तहत दयाल बाग के राजा की रोजाना सुबह-शाम पूजा अर्चना का कार्यक्रम होता है। वहीं गणेश भजन संध्या के अलावा हांड़ी फोड़ रस्म भी निभाई जाती है। इस रस्म में पूरा इलाके में आस्था देखने को मिलती है। इस वर्ष भी हांडी फोड़ रस्म के बाद ही गणपति बप्पा के पवित्र स्वरूप को बैंड बाजे व ढोल की थाप के साथ यमुना नदी में विसर्जित कर अगले वर्ष दोबारा आने की मन्नत मांगी जाएगी। युवाओं के अनुसार दिन-रात पंडाल में गणपति बप्पा की देखभाल के लिए युवा मौजूद रहते है और लोगों का तांता लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पंडालों व घरों में बप्पा के नामों की धूम
ट्विन सिटी में गणपति बप्पा के विभिन्न पंडालों व घरों में स्थापित गणेश जी के नामों की धूम चल रही है। जहां पंडालों में श्रद्धालुओं द्वारा अपनी कालोनी व इलाके के राजा के नाम पर पूजा जा रहा है, वहीं घरों में भी श्रद्धालु कई नामों से पुकारते दिखाई दे रहे है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed