फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पोस्टमार्टम के लिए गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर की तोड़फोड़

पोस्टमार्टम के लिए गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर की तोड़फोड़

Thu, 03 Aug 2017 10:22 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर की तोड़फोड़
पहले पेज पर प्रस्तावित लीड..........
विज्ञापन

फोटो नंबर...20, 21, 30, 31, 32

विवाहिता की मौत पर अस्पताल में भिड़े दो पक्ष, तोड़फोड़
- पोस्टमार्टम के लिए गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर की तोड़फोड़
- हंगामा होते ही अस्पताल में डीएसपी सहित तीन थानों के एसएचओ फोर्स के साथ पहुंचे
- हंगामा कर रहे मायके पक्ष के एक व्यक्ति व ससुराल पक्ष सहित आठ नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। नन्हेड़ा स्थित अपने मायके आई महिला की वीरवार संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद सुबह संस्कार करने की सूचना पाकर चंडीगढ़ से आए ससुराल पक्ष ने हंगामा खड़ा कर दिया। पहले तो ससुराल पक्ष ने पुलिस को सूचित कर महिला का संस्कार रुकवाया। जैसे ही पुलिस महिला के शव को लेकर कैंट सिविल अस्पताल पहुंची तो मायके व ससुराल पक्ष में महिला के पोस्टमार्टम को लेकर झड़प हो गई। उधर, गुस्साए पक्षों ने जहां अस्पताल के शीशे तक तोड़ डाले, वहीं अस्पताल में मौजूदा सिक्योरिटी गार्ड से भी हाथापाई कर घायल कर दिया। डीएसपी सुरेश कौशिक ने स्वयं मौके पर पहुंचकर जैसे-तैसे परिजनों को शांत करवाया। पुलिस ने मायके पक्ष के एक व्यक्ति समेत ससुराल पक्ष के आठ के खिलाफ उत्पात मचाना, सरकारी संपत्ति का नुकसान करना व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
---
ये था पूरा मामला
अस्पताल में मौजूद विवाहिता परमजीत (42) के चचेरे भाई विक्रम ने बताया कि उसकी बहन का पति वतन सिंह व ससुराल के बाकी लोग परमजीत की पिटाई किया करते थे। 16 जुलाई परमजीत को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। परमजीत की तीन बेटियां व एक बेटा है। बीती 16 जुलाई को ससुराल वालों के द्वारा घर से निकाल दिए जाने के बाद परमजीत अंबाला के नन्हेड़ा में उनके घर आ गई थी। वह पूरी तरह से उस घटना से मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। मध्य रात्रि परमजीत की मौत हो गई, इस बात की सूचना ससुराल पक्ष के लोगों को दी गई। ससुराल पक्ष नन्हेड़ा के श्मशान घाट पहुंचा, जहां पर शव का पोस्टमार्टम करवाने की बात कह कर संस्कार को रुकवाकर उनसे मारपीट की गई।
विज्ञापन

---
चंडीगढ़ से पोस्टमार्टम करवाने पर अड़ा था ससुराल पक्ष
मृतका के ससुराल पक्ष के अनुसार मृतक महिला परमजीत की मौत का कारण उसके मायके वाले ही हैं। संस्कार रुकवाने के बाद शव पुलिस की देखरेख में कैंट सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। अस्पताल में पहुंचते ही ससुराल वाले का कहना था कि पोस्टमार्टम अंबाला में नहीं, बल्कि चंडीगढ़ में करवाया जाए। इसी बीच दोनों पक्ष भड़क गए। पहले बहस हुई। इसके बाद अस्पताल में तोड़फोड़ की गई। भड़के परिजनों ने अस्पताल के इमरजेंसी ब्लॉक के मुख्य द्वार पर बना कांच के गेट को तोड़ दिया। जैसे ही सुरक्षा कर्मियों ने परिजनों को रोकना चाह तो उनके भी मारपीट हुई। इसमें वह घायल हुए। हंगामा बढ़ा तो अन्य पुलिस फोर्स मौके पर बुलाई गई। इसके आने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके पक्ष के रवि चौधरी समेत आठ नामजद
पुलिस ने अस्पताल में उत्पात मचाने वाले मायके व ससुराल पक्ष दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीबन आठ लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ससुराल पक्ष से चंडीगढ़ के हेलो माजरा निवासी सोहन सिंह व तारा सिंह, बलबीर सिंह, महेंद्र सिंह, महिला जसविंदर कौर, निर्मला, जसविंदर कौर व मायके पक्ष के रवि कुमार के खिलाफ धारा 186,332,353 के अलावा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
---
पुलिस सुरक्षा के बीच हुआ महिला का संस्कार
मायके व ससुराल पक्ष के बिगड़े हालात को देखते हुए महिला का कैंट सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद मायके पक्ष को सौंप दिया गया। मायके पक्ष के लोग महिला के शव को श्मशानघाट पहुंचे। जहां दो पीसीआर की देखरेख में महिला का संस्कार हुआ ताकि श्मशानघाट में किसी तरह का हंगामा न हो। दरअसल, पहले भी मायके पक्ष संस्कार के लिए श्मशानघाट गया था, परंतु ससुराल पक्ष ने मौके पर पहुंचकर संस्कार रुकवा दिया और शव को कैंट सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। उधर, शाम को कार्रवाई के दौरान बीसी बाजार पुलिस चौकी में भी परिजनों ने मामला दर्ज होने पर हंगामा किया।

---
कोट्स
दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए थे। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द किया गया है। आरोपियों को जल्द काबू किया जाएगा।
- सुरेश कौशिक, डीएसपी, अंबाला कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed