फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - अब तक कैंट में तीन पार्किंग होने के बावजूद हालात जस के तस

- अब तक कैंट में तीन पार्किंग होने के बावजूद हालात जस के तस

Thu, 03 Aug 2017 12:19 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
- अब तक कैंट में तीन पार्किंग होने के बावजूद हालात जस के तस
अंबाला कैंट। प्रशासन ने मल्टी लेवल पार्किंग की योजना का जहां लोगों ने स्वागत किया है, वहीं साथ ही यह सवाल भी उठाया है कि आखिर बाजारों में होने वाली पार्किंग से कैसे निजात मिल सकेगी। अब तक की सारी योजनाएं फेल हो चुकी हैं, जबकि लोगों का सीधा तर्क है कि जिन स्थानों पर पार्किंग हैं उससे आफिस आदि की दूर काफी है।
विज्ञापन

यह है स्थिति अंबाला कैंट की
अंबाला कैंट में फिलहाल तीन पार्किंग स्थल दिए गए हैं। इनमें एक राय मार्केट के पीछे, रेलवे रोड तथा रामबाग रोड दशहरा ग्राउंड के पास पार्किंग हैं। लेकिन हैरानी की बात है कि यह पार्किंग खाली रहती हैं, जबकि बाजारों में वाहनों की भारी भीड़ है। यह पार्किंग होने के बावजूद लोग इस में अपने वाहन खड़ा नहीं करना चाहते हैं, जबकि बाजारों में वाहनों की पार्किंग लगातार हो रही है। अब तक वाहनों को लेकर पार्किंग की सभी योजनाएं फेल हो चुकी हैं, जबकि बाजारों में भीड़ लगातार बढ़ रही है। सिर्फ सदर एरिया ही नहीं बल्कि महेश नगर में भी यही हालात लगातार बन रहे हैं।
विज्ञापन

बाजारों में भी मिले पार्किंग तो बेहतर
कैंटोनमेंट बोर्ड से अलग होने के बाद जब नगर परिषद अस्तित्व में आई थी, तभी यह सब प्लानिंग होनी चाहिए थी। जैसे-जैसे कैंट डेवलेप होता गया, पार्किंग की समस्या गहराती गई। अब पार्किंग को लेकर योजनाएं तो बनाई जा रही हैं, लेकिन यदि सदर एरिया के भीतरी बाजारों में भी पार्किंग दी जाए, तो बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवीन यादव, पूर्व पार्षद
चालकों की चलती है मनमानी
बाजारों में पार्किंग के लिए पीली पट्टी तो लगाई है, लेकिन यहां पर भी वाहन चालकों की मनमानी चलती है। इसी कारण से सड़कों से आवाजाही प्रभावित होती है। जो भी पार्किंग हैं उनमें वाहन सुरक्षा को लेकर कोई बंदोबस्त ही नहीं है। ऐसे में कोई क्यों अपने वाहन इन में खड़ा करेगा। दूसरा खरीददारी करने आने वाले वाहन पार्किंग में खड़े कर पैदल दूर जाने से कतराते हैं।
- अमनप्रीत सिंह, युवा
पार्किंग का नहीं करते इस्तेमाल
जहां पर भी पार्किंग दी गई, उसका फायदा आसपास के दुकानदारों आदि को ही ज्यादा है। इससे दूर के बाजारों में जिनके शोरूम, दुकानें आदि हैं, वे इन पार्किंग का इस्तेमाल नहीं करते, जबकि ग्राहक भी चाहते हैं कि जहां पर वे खरीददारी करने जाएं, वहां आसपास ही पार्किंग मिले। अब देखते हैं पार्किंग योजनाएं कितनी कारगर होती हैं।

- अमित गोयल, दुकानदार
लोगों को सहयोग देना चाहिए
मल्टीलेवल पार्किंग एक बढ़िया कदम है, लेकिन इसके साथ ही लोगों को भी थोड़ा सहयोग देना चाहिए। साथ ही प्रशासन यदि मार्केट के हिसाब से कुछ योजना बनाए, तो बेहतर होगा। कई बाजार ऐसे हैं, जो पार्किंग से काफी दूर हैं। यही कारण है कि मौजूदा पार्किंग का ज्यादा इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।
- सोहन लाल, समाज सेवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed