{"_id":"597f70534f1c1bac768b4755","slug":"201501524051-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला करेगा फुटबाल, हॉकी, बैडमिंटन गेम्स की मेजबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला करेगा फुटबाल, हॉकी, बैडमिंटन गेम्स की मेजबानी
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेज नंबर चार की लीड ...
फोटो नंबर : 14
अंबाला करेगा फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन गेम्स की मेजबानी
- ब्लाक और जिला स्कूल गेम्स का शेड्यूल बारिश ने बिगाड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। बारिश ने जहां ब्लॉक और जिला स्तरीय गेम्स का शेड्यूल बिगाड़ दिया है, वहीं ब्लॉक व जिला स्तरीय गेम्स नौ अगस्त से शुरू होंगे। पहले यह गेम्स एक अगस्त से आरंभ होने थे जिसको लेकर विभाग द्वारा तैयारियां भी की जा रही थी। मगर रविवार बारिश के बार शेड्यूल गड़बड़ा गया है। उधर, स्टेट गेम्स के लिए अंबाला को तीन खेलों की मेजबानी का मौका मिला है, जबकि स्टेट गेम्स चार सितंबर को शुरू होंगे। अंबाला में स्टेट गेम्स का आयोजन 9 अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक किया जाएगा।
बारिश ने बिगाड़ा जोनल व डिस्ट्रिक्ट का शेड्यूल
स्कूल गेम्स के तहत जोनल व डिस्ट्रिक्ट गेम्स का शेड्यूल बिगड़ गया है। पहले यह आयोजन एक अगस्त से होना था, लेकिन अब यह आगे बढ़ा दिया गया है। इसके तहत लड़कों व लड़कियों की अंडर 11 व 14 आयु वर्ग में ब्लाक स्तरीय गेम्स का आयोजन अलग-अलग किया जाएगा। लड़कों के ब्लॉक लेवल खेल मुकाबले 9 से 10 अगस्त तक होंगे, जबकि लड़कियों के लिए यह प्रतियोगिताएं 11 से 12 अगस्त तक होंगी। इसके अलावा 30 अगस्त से 1 सितंबर तक लड़कों व लड़कियों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। इसी तरह लड़कों व लड़कियों की अंडर 17 व 19 खेल प्रतियोगिताओं के तहत शेड्यूल बदला गया है। इसके तहत लड़कों की प्रतियोगिताएं 17 से 19 अगस्त तक तथा लड़कियों की प्रतियोगिताएं 21 से 23 अगस्त तक होंगी। इन आयु वर्गों में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं लड़कों की 24 से 26 अगस्त तथा लड़कियों की 28 से 30 अगस्त तक होंगी।
यह रहेगा अंबाला में स्टेट गेम्स का शेड्यूल
प्रदेश में स्कूल स्टेट गेम्स का आयोजन 4 सितंबर से किया जाएगा, जबकि अंबाला में यह आयोजन 9 अक्तूबर से होगा। इसके तहत अंबाला में अंडर 19 लड़कों की फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 9 सितंबर से होगा, वहीं लड़कों की हॉकी अंडर 17 तथा लड़के व लड़कियों की अंडर 19 बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। सभी प्रतियोगिताएं 11 अक्तूबर तक चलेंगी। उल्लेखनीय है कि स्टेट गेम्स का आयोजन 4 सितंबर से कैथल में किया जाएगा, जिनका समापन सोनीपत में 18 नवंबर को होगा। इसके बाद स्कूल नेशनल की तैयारियां होंगी, जबकि इसी दौरान विभिन्न गेम्स में स्टेट टीम का चयन भी होगा।
विज्ञापन
------
ब्लॉक और जिला स्तरीय गेम्स के शेड्यूल में बदलाव किया गया है, जबकि इसकी सूचना सभी को भेजी गई है। बारिश के कारण यह शेड्यूल बदलना पड़ा है। इसके अलावा स्टेट गेम्स के तहत अंबाला को तीन गेम्स की मेजबानी का मौका मिला है।
- राजिंदर सिंह जिंदू, एईओ खेल, शिक्षा विभाग