फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   20 lakh rupees cheated in the name of sending abroad

Ambala News: विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
20 lakh rupees cheated in the name of sending abroad
एजेंट और उसकी मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। थाना महेशनगर क्षेत्र अंतर्गत विदेश भेजने के नाम पर एक महिला से 20 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर मुख्य आरोपी और उसकी माता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी गई शिकायत में रामपुर सरसेहड़ी निवासी महिला ने बताया कि कुछ साल पहले छावनी स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड में उनका संपर्क हर्ष (निवासी पटियाला, हाल निवासी भुनरेहड़ी, जिला पटियाला) से हुआ था। हर्ष ने खुद को विदेश भेजने का काम करने वाला बताया और डिम्पल को अमरीका भेजने का पूरा झांसा दिया।
आरोपी के झांसे में आकर पीड़िता ने वर्ष 2025 से लेकर अब तक अलग-अलग तारीखों में आरोपी हर्ष और उसकी माता के बैंक खातों में ऑनलाइन माध्यम से और नगद राशि के रूप में कुल 20 लाख रुपये दिए। पीड़िता का आरोप है कि पैसे लेने के बाद भी आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजने के लिए कोई कागजात/वीज़ा दिया और न ही उसका पासपोर्ट और पैसे वापस लौटाए। जब पीड़िता ने अपने पैसे और दस्तावेज वापस मांगे, तो आरोपियों ने फोन पर साफ इनकार कर दिया और धमकी दी कि यदि दोबारा पैसे मांगे तो जान से मार देंगे और झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। आरोपियों ने बैंक का चार लाख रुपये का एक चेक भी दिया था, जो बाद में बाउंस हो गया।
विज्ञापन

मामले की तफ्तीश जारी
जांच अधिकारी एएसआई सीताराम के अनुसार, जांच के दौरान आरोपियों को शामिल-जांच होने के लिए कई बार सूचित किया गया, लेकिन वे पेश नहीं हुए। इसके बाद थाना महेशनगर के प्रबंधक अफसर इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह की सिफारिश पर वित्तीय धोखाधड़ी, संपत्ति और विश्वासघात की धारा 316(2), 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने ऑडियो रिकॉर्डिंग, व्हाट्सएप चैट और बैंक स्टेटमेंट को साक्ष्य के तौर पर फाइल में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed