फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   1.93 lakh quintals purchased in the mandis, only 1.72 lakh lifted

Ambala News: मंडियों में 1.93 लाख क्विंटल की खरीद, उठान सिर्फ 1.72 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
1.93 lakh quintals purchased in the mandis, only 1.72 lakh lifted
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले की अनाज मंडियों में दशहरा पर्व पर धान की खरीद जारी रही। वीरवार को कुल एक लाख 93 हजार 960 क्विंटल धान की खरीद की गई, जिससे अब तक कुल खरीद आठ लाख 25 हजार 520 क्विंटल हो गई है। इसमें से सिर्फ एक लाख 72 हजार 390 क्विंटल की उठान हो पाया है। अभी अनाज मंडियों में छह लाख 53 हजार 130 क्विंटल धान पड़ा है। किसानों को मौसम खराब होने पर नुकसान का डर सता रहा है।
करनाल अनाज मंडी में पहुंचे किसानों ने बताया कि नमी की मात्रा को अधिक बताकर राइस मिलर्स धान को खरीदने से बच रहे हैं, धान का भाव सिर्फ 2100 व 2200 रुपये बता रहे हैं। कई-कई दिन धान की रखवाली करनी पड़ रही है, सुखाने के बाद धान ही खरीद रहे हैं। जिससे किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान, नीलोखेड़ी के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने वीरवार को निगदू अनाज मंडी का दौरा किया और मौके पर स्थिति का आकलन किया। उन्होंने कहा कि राइस मिलों की संख्या कम होने के कारण मंडी में अभी तक खरीद की प्रक्रिया सुचारू न हो पाने पर जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक से बातचीत की। कहा कि मंडी में अधिक राइस मिलर्स को जोड़ा जाना चाहिए। साथ ही जल्द खरीद तेज कराई जाए। डॉ. चौहान ने नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी से भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राजबीर सांगवान, सुरेंद्र मेहला, जगदीश, कृष्ण राणा, मोहन सिंह, सुभाष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed