फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट में स्कूल प्रबंधन व पुलिस कठघरे में

सीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट में स्कूल प्रबंधन व पुलिस कठघरे में

Sat, 15 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट में स्कूल प्रबंधन व पुलिस कठघरे में
सीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट में स्कूल प्रबंधन और पुलिस कठघरे में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के चंडीगढ़ रोड पर स्थित स्प्रिंग फील्ड स्कूल में वार्डन द्वारा बच्चों को प्रताड़ित करने के मामले में तीन बार निरीक्षण के बाद सीडब्लूसी की टीम ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट डीसी, एसपी और एडीजीपी व एचएससीपीसीआर (हरियाणा स्टेट चाइल्ड प्रोटेक्शन कमीशन फॉर राइट्स) को सौंपी है।
सीडब्लूसी ने बताया कि इस रिपोर्ट में पुलिस द्वारा मामले में अनदेखी का जिक्र किया गया है। सदस्य गुरदेव सिंह मंडेर ने बताया कि स्कूल मैनेजमेंट ने उन्हें बताया था कि मामले से संबंधी शिकायत 8 सितंबर को बलदेव नगर थाने मेें दी है। इसमें पहले तो स्कूल की लापरवाही दिखी, क्योंकि जब मामला 3 सितंबर का है तो शिकायत देने में इतनी देर क्यों। इसके बाद पुलिस ने भी मामले में अनदेखी दिखाई क्योंकि जब स्कूल की तरफ से उन्हें बताया गया था कि शिकायत 8 सितंबर को दी गई है तो बलदेव नगर थाना पुलिस मामले में किसी भी तरह की शिकायत मिलने से क्यों मना करती रही। उन्होंने बताया कि ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठता है।
विज्ञापन

---------------
प्रिंसिपल व चेयरमैन को बताने के बाद भी कार्रवाई नहीं
वार्डन पीटर द्वारा बच्चों से मारपीट के मामले में जब बच्चों की काउंसिलिंग की गई थी तो बच्चों ने बताया था कि उन्होंने इस बाबत स्कूल प्रिंसिपल व चेयरमैन को भी बताया था, लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि वार्डन की प्रताड़ना के चलते 5 बच्चे स्कूल छोड़कर चले गए थे और छठी कक्षा के एक बच्चे ने तो स्कूल की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उसे दूसरे छात्र ने देख लिया और उसे बचा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
खराब सब्जियों व सिलिंडर मामले में प्रबंधन से जवाब तलब
मंडेर ने बताया कि वीरवार को निरीक्षण के दौरान स्कूल में 14 सिलिंडर मिलने पर और मेस में गंदगी व खराब सब्जियां मिलने पर स्कूल मैनेजमेंट से जवाब तलब किया है। शुक्रवार को मामले की रिपोर्ट डीसी शरणदीप कौर बराड़, एसपी अशोक कुमार, एडीजीपी आरसी मिश्रा और एचएससीपीसीआर (हरियाणा स्टेट चाइल्ड प्रोटेक्शन कमीशन फॉर राइट्स) को सौंपी है। बता दें कि स्प्रिंग फील्ड स्कूल के छात्र ने आरोप लगाया था कि उनका वार्डन पीटर अश्लील हरकत करता है। इस बात की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने वार्डन को टर्मिनेट कर दिया और इस मामले में बलदेव नगर थाने को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी पीटर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आरोपी पीटर अभी तक फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed