{"_id":"5ae22b264f1c1b350b8b6b68","slug":"191524771622-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे अगर भाजपा के सामने खड़े हो गए तो उन्हें फूफा कहना पड़ेगा : तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे अगर भाजपा के सामने खड़े हो गए तो उन्हें फूफा कहना पड़ेगा : तंवर
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे अगर भाजपा के सामने खड़े हो गए तो उन्हें फूफा कहना पड़ेगा : तंवर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
दिल्ली में 29 अप्रैल को राहुल गांधी की जन आक्रोश रैली को लेकर वीरवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने पांच जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में सभी को रैली में पहुंचने का न्यौता दिया और लाल, गुलाबी पगड़ी के बिना पहुंचने का आह्वान किया। तंवर ने कहा कि पहले दूसरे लोग भी करते थे तो हम भी पगड़ियां पहन कर पहुंचते थे, लेकिन अब हाईकमान का आदेश है जिसे मानते हुए ऐसा कोई नहीं करेगा। वहीं हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बच्चा कहे जाने पर तंवर ने कहा कि आज का समय बच्चों का है, अगर वो बच्चे भाजपा के खिलाफ खड़े हो गए तो उन्हें (तंवर को) फूफा कहने पर मजबूर होना पड़ेगा।
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार को भी कई मुद्दों पर घेरा। कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक पाने वाले खिलाड़ियों के सम्मान कार्यक्रम को रद्द करने पर तंवर ने कहा कि खिलाड़ी इससे काफी आहत है खिलाड़ी उनसे मिले हैं। कार्यक्रम रद्द करना ठीक नहीं है। तंवर ने कहा यह आपसी खींचतान में सब हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में आएगी तो भाजपा की करतूतों को बदलने का काम करेगी। तंवर ने कहा कि भाजपा ने एक दिन में 11 दफ्तर खोलने का काम किया है, यह सरकार के ताबूत में आखिरी कील का काम करेंगे। तंवर ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह दफ्तर काले धन और पाप की कमाई से नोटबंदी के दौरान खरीदी हुई विवादित जमीनों पर बनाए गए हैं।
वहीं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की गिरफ्तारी पर अशोक तंवर ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे को जो उठाने का काम कर रहा है, सरकार उनकी आवाज दबाने का काम कर रही है। एफआईआर गलत माइनिंग करने वालों पर होनी चाहिए थी लेकिन दर्ज निर्मल सिंह पर की गई। इस दौरान निगम के डिप्टी मेयर सुधीर जायसवाल, सतीश कन्नौजिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।