फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - उपायुक्त के प्रयासों से शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की गई पुस्तक सभी विद्यालयों में करवाई जाएगी उपलब्ध

- उपायुक्त के प्रयासों से शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की गई पुस्तक सभी विद्यालयों में करवाई जाएगी उपलब्ध

Sun, 11 Feb 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
- उपायुक्त के प्रयासों से शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की गई पुस्तक सभी विद्यालयों में करवाई जाएगी उपलब्ध
सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेगी ‘लक्ष्य’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
राजकीय स्कूलों के 10वीं और 12वीं पास विद्यार्थियों को भविष्य निर्धारण के विकल्प की जानकारी देने में ‘लक्ष्य’ मार्गदर्शन करेगी। डीसी शरणदीप कौर बराड़ के प्रयास से शिक्षा विभाग ने इस पुस्तक को तैयार किया गया है। मंडलायुक्त विवेक जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों विशेषकर लड़कियों को उचित मार्गदर्शन देने के लिए प्रकाशित ‘लक्ष्य’ नामक पुस्तिका का विमोचन किया। शिक्षा विभाग अंबाला द्वारा प्रकाशित इस पुस्तिका में राजकीय विद्यालयों से 10वीं और 12वीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए भविष्य निर्धारण के विभिन्न विकल्पों का विवरण दिया गया है। प्रदेश में अंबाला जिला द्वारा अपनी प्रकार का यह पहला प्रयास है।
मंडलायुक्त ने उपायुक्त और शिक्षा विभाग के इन प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र में राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के बाद भविष्य निर्धारण में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। उन्होंने बताया कि बच्चे विकल्पों के ज्ञान के अभाव में भविष्य निर्धारण नहीं कर पाते और कई बार गलत विकल्प चुन लेने से भविष्य में उन्हें दिक्कत पेश आती है। इस पुस्तिका के माध्यम से अध्यापक विद्यार्थियों को कला, वाणिज्य, विज्ञान और चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न विकल्पों की जानकारी दे पाएंगे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी उमा शर्मा, मुख्यमंत्री सुशासन सहायक अर्चना सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह होगा पुस्तक में
उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने बताया कि इस पुस्तिका में विद्यार्थियों के लिए सिविल सेवा, इंजीनियरिंग, चिकित्सा शिक्षा, खेल, आर्किटेक्चर, सेना, वायुसेना और नौसेना, ब्यूटी कल्चर, कॉल सेंटर, चार्टेड अकाउंटेंट, इवेंट मैनेजमेंट, फैशन डिजाइनिंग, फैशन टेक्नोलॉजी, फिल्म प्रोडक्शन, फाइन आर्ट, इंटीरियर डिजाइनिंग, रेलवे, जर्नलिज्म, न्यायिक सेवाएं, लेबोरेट्री तकनीक सहित 50 से अधिक क्षेत्रों में उपलब्ध विकल्पों की जानकारी और उनके लिए आवश्यक योग्यता की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। जिला और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में उपलब्ध कोर्सों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed