फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - ठगों ने दो बार फौजी से अलग-अलग तारीखों में रकम जमा करवाई

- ठगों ने दो बार फौजी से अलग-अलग तारीखों में रकम जमा करवाई

Fri, 12 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
- ठगों ने दो बार फौजी से अलग-अलग तारीखों में रकम जमा करवाई
ईनाम में सफारी गाड़ी निकलने का झांसा देकर फौजी से ठगे 27 हजार रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सेना में कार्यरत एक फौजी को सफारी गाड़ी ईनाम में निकलने का झांसा देकर ठगों ने उससे 27 हजार 400 रुपये ठग लिये। इस सबंध में पड़ाव थाना पुलिस ने फौजी की शिकायत पर ठगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। केवी नंबर तीन के पास स्थित गजराज कांपलेक्स के रहने वाले सैनिक विक्रम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 30 अक्तूबर 2017 को उसके मोबाइल पर एक कॉल आर्ई।

कॉल करने वाले ने बताया कि वह होम शॉप का चेयरमैैन बोल रहा है और आपकी सफारी गाड़ी इनाम में निकली हैै। इसके बदले में फोन करने वाले ने पहले 8500 रुपये उसके खाते में जमा करवाने को कहे। इसके बाद विक्रम सिंह ने बताए गए खाते में यह रकम जमा करवा दी। कुछ ही देर बाद फोन करने वाले वाले का दोबारा फोन आया और उसने कहा कि सफारी गाड़ी की रकम आपके खाते में जमा करवाने में दिक्कत आ रही है, इसके लिए आपको 18,900 रुपये टैक्स हमारे खाते में जमा करवाना होगा। यह रकम भी विक्रम सिंह ने जमा करवा दी, लेकिन आज तक न तो कोर्ई इनाम की रकम दी और न ही रुपये वापस किए गए। मामले की शिकायत विक्रम ने पुलिस को जिसके बाद पुलिस ने छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed