{"_id":"59da7d7d4f1c1bce538b6668","slug":"191507491197-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में यात्रियों की फरमाइश पर परोसते थे शराब, दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में यात्रियों की फरमाइश पर परोसते थे शराब, दो पकड़े
Updated Mon, 09 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
ट्रेन में यात्रियों की फरमाइश पर शराब परोसने का मामला सामने आया है। आरपीएफ क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को दबोचा है जिनके पास से 36 बोतल अवैध शराब भी बरामद की गई है। आरपीएफ ने दोनों को जीआरपी के हवाले कर दिया है।
आरपीएफ क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सुखदेव राज ने बताया कि सूचना मिली थी कि पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन जो बांद्रा से चंडीगढ़ जाती है, में यात्रियों को शराब परोसने का गोरखधंधा चल रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान ट्रेन से पुलिस ने शराब सप्लायर विनोद और कोच अटेंडेंट राजेश को 36 बोतल अवैध शराब सहित दबोचा है। उन्होंने बताया कि यह शराब ट्रेन यात्रियों को महंगे दामों पर बेची जाती थी। दोनों आरोपियों को जीआरपी के हवाले कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।