फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सीएम फ्लाइंग स्कवायड ने की दो आढ़तियों पर कार्रवाई, हड़ताल

सीएम फ्लाइंग स्कवायड ने की दो आढ़तियों पर कार्रवाई, हड़ताल

Thu, 18 Oct 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग स्कवायड ने की दो आढ़तियों पर कार्रवाई, हड़ताल
सीएम फ्लाइंग स्कवायड ने की दो आढ़तियों पर कार्रवाई, हड़ताल
विज्ञापन

फोटो नंबर :: 65
कहा, आढ़तियों की परेशानी को देखते नहीं और कार्रवाई कर डाली
धान की खरीद रुकने पर किसानों ने मंडी के मुख्य द्वार के बाहर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। अनाज मंडी नारायणगढ़ की बाउंड्री के बाहर के क्षेत्र में धान सुखाने व तुलाई को लेकर मंगलवार को सीएम फ्लाइंग स्कवायड द्वारा दो आढ़तियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के रोष स्वरूप बुधवार को अनाज मंडी के आढ़तियों ने हड़ताल कर दी। आढ़तियों ने धान की खरीद कर रही सरकारी एजेंसी हैफेड के अधिकारियों को भी धान की ढेरियां नहीं लिखवाई। आढ़तियों का कहना है कि मंडी में जगह की कमी के चलते मंडी क्षेत्र से बाहर खाली पड़ी जगह पर धान की सुखाई व तुलाई की जाती है। ऐसा कार्य प्रदेश की अनेक मंडियों में हो रहा है, परंतु मंगलवार को आए सीएम फ्लाइंग स्कवायड के अधिकारियों ने मंडी के आढ़तियों की समस्याओं की अनदेखी करते हुए दो आढ़तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के मार्केट कमेटी सचिव को आदेश दे दिए, जिस पर आढ़तियों ने हड़ताल कर दी।

उधर, शाम होने तक जब मार्केट कमेटी प्रबंधन तथा आढ़तियों के बीच गतिरोध जारी रहा तो मंडी में अपना धान बेचने के लिए आए किसानों ने इकट्ठे होकर मार्केट कमेटी सचिव से भेंट कर धान की खरीद शुरू करवाने की अपील की। सचिव ने किसानों की इस अपील पर सरकारी खरीद एजेंसी के अधिकारियों को धान की खरीद आरंभ करने के लिए कहा। इस पर सरकारी खरीद एजेंसी के अधिकारी एक दुकान पर धान की खरीद आरंभ करने के लिए पहुंचे तो आढ़तियों ने खरीद एजेंसी के अधिकारियों को सहयोग करने से इंकार करते हुए धान बेचने से इंकार कर दिया। इस पर किसानों ने अनाज मंडी के मुख्य द्वार के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। लगभग आधे घंटे तक रही जाम की स्थिति के दौरान मार्केट कमेटी सचिव धर्मेंद्र व मार्केट कमेटी के चेयरमैन नवीन शर्मा ने डीसी से बात कर उन्हें इस सारी स्थिति से अवगत करवाया। डीसी ने सचिव व चेयरमैन को अनाज मंडी में खरीद तुरंत करवाने के आदेश देते हुए कहा कि सीएम फ्लाइंग स्कवायड के अधिकारियों के साथ बातचीत कर वे इस समस्या का समाधान निकलाने का प्रयास करेंगे। डीसी के आश्वासन के उपरांत मंडी अधिकारियों व सरकारी खरीद एजेंसी अधिकारियों ने शाम को लगभग साढ़े पांच बजे धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed