फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   मंडलायुक्त ने किया मंडियों का दौरा, किसानों और आढ़तियों से जानी खरीद संबंन्धी समस्याएं

मंडलायुक्त ने किया मंडियों का दौरा, किसानों और आढ़तियों से जानी खरीद संबंन्धी समस्याएं

Thu, 18 Oct 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने किया मंडियों का दौरा, किसानों और आढ़तियों से जानी खरीद संबंन्धी समस्याएं
मंडलायुक्त ने किया मंडियों का दौरा, किसानों और आढ़तियों से जानीं समस्याएं
विज्ञापन

फोटो नंबर : 53
किसानों ने खराब फसलों का मुआवजा शीघ्र दिलवाने और शैलर मालिकों ने डैमेज प्रतिशत में छूट प्रदान करने की रखी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। मंडलायुक्त विवेक जोशी ने डीसी शरणदीप कौर बराड़ व अन्य अधिकारियों के साथ अंबाला शहर, साहा व मुलाना अनाज मंडियों का दौरा किया। उन्होंने मंडियों में धान के खरीद कार्य का जायजा लेने के साथ-साथ किसानों व आढ़तियों की समस्याएं भी सुनीं। सभी मंडियों में आयुक्त से मिलने वाले किसानों ने ओलावृष्टि व वर्षा से प्रभावित फसलों का मुआवजा शीघ्र दिलवाने की मांग की। वहीं शैलर मालिकों ने कहा कि फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने के कारण भारतीय खाद्य निगम द्वारा फसल डैमेज में दी जाने वाली तीन प्रतिशत की छूट को बढ़ाया जाए ताकि मिल मालिक समय पर चावल की अदायगी कर सकें।

मंडलायुक्त ने किसानों को आश्वासन दिया कि राजस्व विभाग और बीमा कंपनियों द्वारा नष्ट हुई फसलों का मूल्यांकन किया जा रहा है और इसकी रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत कर दी जाएगी। शीघ्र सभी किसानों को सरकार की ओर से फसलों के नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने शैलर मालिकों को भी आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार की टीम द्वारा मंडियों से धान की गुणवत्ता के सैंपल लिए जा रहे हैं और शीघ्र ही सरकार इसमें कोई न कोई निर्णय लेगी। साहा अनाज मंडी के आढ़तियों ने बिजली की समस्या के समाधान की मांग रखी और मंडलायुक्त ने मौके पर ही विद्युत निगम के अधिकारियों को इस समस्या के विशेष प्राथमिकता पर समाधान के निर्देश दिए। डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने बताया कि 16 अक्तूबर तक जिले की सभी अनाज मंडियों में 393768 टन धान की आमद हुई है और यह सारे का सारा धान खरीदा जा चुका है। मौके पर कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed