फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   वाहन चालकों को गांधीगीरी के जरिए सिखाया ट्रैफिक नियमों का पाठ

वाहन चालकों को गांधीगीरी के जरिए सिखाया ट्रैफिक नियमों का पाठ

Sun, 14 Oct 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
वाहन चालकों को गांधीगीरी के जरिए सिखाया ट्रैफिक नियमों का पाठ
वाहन चालकों को गांधीगीरी के जरिये सिखाया ट्रैफिक नियमों का पाठ
विज्ञापन

एंकर.........
फोटो नंबर : 4
रोटरी संस्था द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और गुलाब के फूल बांटे
वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए किया प्रेरित
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए गांधीगीरी के जरिये उन्हें पाठ पढ़ाया गया। जीटी रोड पर कालका चौक पर पुलिस व रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों को कुछ कहने या टोकने के बजाय उन्हें केवल गुलाब के फूल दिए। इतना ही नहीं जिन दोपहिया वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहने थे, उन्हें हेलमेट दिए गए। इस दौरान करीब 30 दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट दिए गए जबकि 35 से ज्यादा वाहन चालकों के हाथों में गुलाब के फूल थमाए गए।
यातायात नियमों की पालना नहीं करने में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। पुलिस व रोटरी की टीम ने पाया कि कई महिलाएं बिना हेलमेट के स्कूटर सड़कों पर दौड़ रही हैं जबकि अपने साथ वह नन्हे बच्चों को भी लिए हुए थीं। ऐसी महिलाओं को शालीनता से पहले रोका गया। फिर उन्हें हादसे से होने वाले खतरे से अवगत कराया गया। महिलाओं को हेलमेट पहनाए गए जिसके बाद भविष्य में उन्हें सावधानियां बरतने और नियमों की पालना करने को कहा गया। डीएसपी ट्रैफिक सुलतान सिंह ने स्वयं वाहन चालकों से बात की और सदैव नियमों की पालना करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जीवन रक्षक साबित होते हैं हेलमेट : राजेश
रोटरी क्लब के अध्यक्ष राजेश चोपड़ा ने कहा कि सड़कों पर लावारिस पशुओं के अलावा तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले लोगों से भी खतरा बना रहता है। इसी वजह से लोगों को अपनी सुरक्षा स्वयं करने की आवश्यकता है। हादसे की स्थिति में हेलमेट जीवन रक्षक साबित होता है। सचिव रोहित गुप्ता ने बताया कि हेलमेट पहन कर चलने से अचानक हादसे के दौरान सिर पर चोट नहीं लगती।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए गत माह यमराज के वेश में व्यक्ति को सड़क पर उतारा गया था। इस दौरान रोटरी क्लब से प्रोजेक्ट चेयरमैन नरेश अग्रवाल, को-चेयरमैन राजेश बत्तरा, कुलवंत सिंह वालिया, तजिंद्र बजाज, सीए रमन दुग्गल, राकेश कुमार मक्कड़, डॉ. अवतार सिंह, विजेंद्र कुमार शर्मा, विजय उप्पल, इंद्रपाल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed