{"_id":"5bae7bb3867a557fea11a04a","slug":"181538161587-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"125 लोगों के बनाए लर्निंग ड्राईविंग लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
125 लोगों के बनाए लर्निंग ड्राईविंग लाइसेंस
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
125 लोगों के बनाए लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। गांव बाड़ा में शुक्रवार को संध्या चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाड़ा के साथ-साथ आसपास के गांव के लोगों की समस्याओं को सुना तथा लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरांत मौके पर मौजूद अधिकारियों को इन समस्याओं का त्वरित समाधान करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संध्या चौपाल में 125 लोगों के लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए। इसके साथ-साथ जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा दो दिव्यांगजनों जोगी राम व जसविंद्र सिंह को कान की मशीन, शमशेर सिंह को व्हीलचेयर, अंकित व सुदेश को तिपहिया साइकिल प्रदान की गई। इसी प्रकार आयुष एवं होम्योपैथी विभाग की ओर से शिविर लगाकर 300 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गई। कृषि विभाग द्वारा फसल बीमा योजना के तहत 80 किसानों ने आवेदन किया। शिविर में 16 लोगों ने आधार कार्ड के पंजीकरण किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा 62 पशुपालकों को दवाइयां वितरित की गईं। जिला तहसील कार्यालय द्वारा तीन लोगों को जाति पहचान पत्र जारी किए गए तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा 17 वरिष्ठ नागरिकों का वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र के लिए पंजीकरण किया गया।
एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने ग्राम वासियों को कहा कि सरकार के आदेशानुसार संध्या चौपाल कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य गांव वासियों को उनके गांव में आकर जहां सरकार की नीतियों से अवगत करवाते हुए उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित करना है, वहीं गंाव वासियों की समस्या का समाधान भी करना है। इस मौके पर एसडीएम सुभाष चंद्र सिहाग ने बताया कि प्रात:काल से ही़ प्रशासन के 20 प्रमुख विभागों ने अपने-अपने स्टाल स्थापित करके लोगों को मौके पर सरकार की योजनाओं का लाभ दिया है। इसके अलावा सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने एडीसी के हाथों 35 लोगों को मौके पर ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस भी वितरित करवाए। इस मौके पर गांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन, एसडीएम अंबाला शहर मीनाक्षी दहिया, नगराधीश सुशील कुमार, सरपंच विकास बहगल, डीएचओ डा. हवा सिंह, जिला मत्स्य अधिकारी रवि भठला, बीईओ सुशीला ढिल्लों सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।