फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बारिश में गिरी मकान की छत, भाई-बहन की मौत, माता-पिता समेत चार घायल

बारिश में गिरी मकान की छत, भाई-बहन की मौत, माता-पिता समेत चार घायल

Sun, 23 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
बारिश में गिरी मकान की छत, भाई-बहन की मौत, माता-पिता समेत चार घायल
डोली विदा कर सौ रहे परिवार पर गिरी छत, भाई-बहन की मौत, माता-पिता समेत चार घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। मूसलाधार बारिश के चलते गांव दलीपगढ़ में मकान की कच्ची छत गिर जाने से भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता और दो रिश्तेदार घायल हो गए। शुक्रवार रात को परिवार में शादी थी। सभी लोग डोली को विदा कर सो रहे थे। घायलों को कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम तक पिता को छोड़ अन्य सभी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं इमरजेंसी में आने पर स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा एक्सरे और सिटी स्कैन के लिए रुपये मांगने पर परिजनों ने हंगामा किया। एसएमओ से उनकी बहस भी हुई। वहीं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पीड़ितों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे तो कुछ लोगों ने नारेबाजी की।
शनिवार तड़के तेज बारिश शुरू हुई तो दलीपगढ़ में कमरे में सो रहे परिवार पर मकान की छत गिर गई। हादसे में 15 वर्षीय शीतल और उसके भाई 12 वर्षीय हन्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उनके पिता 46 वर्षीय मुकेश, मां 38 वर्षीय अंजू, मुकेश का साला सहारनपुर निवासी 30 वर्षीय सोनू और भतीजा 15 वर्षीय वंश घायल हो गए। शुक्रवार रात्रि मुकेश के बड़े भाई की बेटी की शादी थी जिसमें शरीक होने के लिए रिश्तेदार आए हुए थे। सुबह चार बजे डोली को विदा करने के बाद सभी कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश के दौरान यह हादसा हो गया। पड़ोसियों ने जोरदार आवाज सुनी तो मलबा हटाने में जुट गए। घायलों को अलग-अलग वाहनों से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सदस्यों के सुपुर्द कर दिए गए।
विज्ञापन

-------------------------------
स्वास्थ्य मंत्री ने चार लाख रुपये देने की घोषणा की
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पीड़ितों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे तो कुछ लोगों ने नारेबाजी की। इस कारण उन्हें वापस जाना पड़ा। हालांकि बाद में परिवार के सदस्यों ने विज से माफी मांगी और कहा कि नारे लगाने वाले लोग हमारे नहीं थे। विज ने मुआवजे के तौर पर परिवार को चार लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed