फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   भाजपा नेता अलग-अलग क्षेत्रों में प्रवास कर पार्टी नीतियों का करेंगे बखान

भाजपा नेता अलग-अलग क्षेत्रों में प्रवास कर पार्टी नीतियों का करेंगे बखान

Thu, 12 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता अलग-अलग क्षेत्रों में प्रवास कर पार्टी नीतियों का करेंगे बखान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिला भाजपा के सभी 13 मंडलों में प्रदेशस्तरीय नेता प्रवास करेंगे व पार्टी की नीतियों का बखान करेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी राज सिंह व जिला सह मीडिया प्रभारी साहिल कक्कड़ ने बताया कि भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने अंबाला जिला के सभी 13 मंडलों में प्रदेशस्तरीय प्रवास के लिए नेताओं की जिम्मेदारी लगाई है। यह कार्यकर्ता अपने अपने मंडलों मे निरंतर प्रवास करके मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारियों के साथ मिलकर योजना बनाकर प्रत्येक बूथ पर एक मजबूत टीम का गठन करेगे।

नारायणगढ़ मंडल मे सुरेंद्र राणा जिला परिषद चेयरमैन, शाहजादपुर मंडल मे डॉ. संजय शर्मा, मारकंडेय मंडल में राज्यमंत्री नायब सैनी, महेशनगर मंडल मे रविंद्र धवन, अंबाला सदर मंडल मे जिला महामंत्री सतीश मेहता, अंबाला ग्रामीण मंडल मे जिला महामंत्री राजेश बत्तोरा, बराड़ा मंडल में अरुण भान, साहा मंडल मे सासंद रतनलाल कटारिया, मोहड़ा मंडल मे विधायक संतोष सारवान, अंबाला एक मंडल मे बंतो कटारिया, अंबाला-2 मंडल मे विधायक असीम गोयल, बालाना मंडल में भाजपा जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार व जनसुई मंडल में शुभादेश मित्तल को प्रवास की जिम्मेदारी दी गई है। जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल ने बताया कि शीघ्र ही इन कार्यक्रमों की तिथि तय कर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। इस संदर्भ में 13 जुलाई को चार बजे बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed