फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सिविल अस्पताल के इमरजेंसी ब्लॉक में ओटी के बाहर हुआ था हादसा

सिविल अस्पताल के इमरजेंसी ब्लॉक में ओटी के बाहर हुआ था हादसा

Thu, 03 Aug 2017 10:22 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के इमरजेंसी ब्लॉक में ओटी के बाहर हुआ था हादसा
फोटो नंबर..24 व 25
विज्ञापन

इमरजेंसी ब्लॉक की सीलिंग गिरी
- सिविल अस्पताल के इमरजेंसी ब्लॉक में ओटी के बाहर हुआ था हादसा
- दीवारों व सीलिंग में सीलन आने के कारण जगह-जगह से टूटने लगी सीलिंग
- अभी 23 जून को ही किया था ब्लॉक का मंत्री विज ने उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सिविल अस्पताल के इमरजेंसी ब्लॉक की ओपनिंग के सवा माह बाद ही ब्लॉक के एक हिस्से की सीलिंग टूट कर जमीन पर गिर गई। इस हादसे ने बिल्डिंग के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल होने की पोल खोल दी। गनीमत ये रही कि हादसे के दौरान मरीज व तीमारदार सिलिंग की जगह पर मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता है। इस हादसे के दौरान एक स्टाफ नर्स भी बाल-बाल बच गई। बता दें कि अभी बीती 23 जून को ही मंत्री विज ने इस ब्लॉक का उद्घाटन किया था।
इमरजेंसी ब्लॉक के हादसे की सूचना पाकर मरीजों व स्टाफ में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अस्पताल के आला अधिकारी व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। दरअसल, इमरजेंसी ब्लॉक के अंदर लेंटर पर फीटिंग के बाद पीओपी व गत्ते के इस्तेमाल से सीलिंग लगाई गई थी। जोकि ओपीडी के सौंदर्यकरण के लिए इस्तेमाल हो रही थी। परंतु विगत से बिल्डिंग में सीलन के कारण इमरजेंसी ब्लॉक की छत भी टपकनी शुरू हो गई थी और जगह-जगह से सिलिंग फूलने के कारण गिरने लगी थी। लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर से सिलिंग के टूटकर गिरने की वजह को गंभीरता से नहीं लिया गया। हादसे से ठीक पहले एक स्टाफ नर्स ओटी में मरीज का प्राथमिक उपचार कर बाहर निकलकर वार्ड में दाखिल हुई थी। तभी अचानक हादसा हो गया। अस्पताल के एसएमओ डा. सतीश का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है कि आखिरकार कैसे सीलिंग का हिस्सा गिर गया।
विज्ञापन

---
पीडब्लूडी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
इमरजेंसी ब्लॉक के उद्घाटन के महज सवा माह बाद ही सीलिंग के अचानक गिरने से पीडब्लूडी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए है। संबंधित अधिकारी भी इस हादसे से हैरान है कि आखिरकार कैसे सीलिंग का एक बड़ा हिस्सा अचानक से टूटकर नीचे गिर गया और ब्लॉक में जगह-जगह सीलिंग के टूटने की समस्या सामने आ रही है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार सीलिंग टूटने का मुख्य कारण अस्पताल में चल रहे एसी की कूलिंग को बताया जा रहा है। सूत्रों की अनुसार एसी की कूलिंग अधिक होने के कारण दीवारों सहित सीलिंग में सीलन आनी शुरू गई थी और सीलन के कारण ही सीलिंग फूलने लगी। फिलहाल विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोट्स
नए इमरजेंसी ब्लॉक के एक बड़े हिस्से की सीलिंग किन कारणों से टूटी है। इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उसे भविष्य के लिए सुधारा जा सके। संबंधित विभाग के अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है।
- डॉ. विनोद गुप्ता, सीएमओ, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed