फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   180 unauthorized water bottles seized from Janseva Express

Ambala News: जनसेवा एक्सप्रेस से पकड़ी 180 अनधिकृत पानी की बोतलें

Mon, 14 Jul 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 14 Jul 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
180 unauthorized water bottles seized from Janseva Express
अंबाला। अमृतसर से पूर्णिया कोर्ट जंक्शन तक चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस में वाणिज्य विभाग की टीम ने छापामारी करते हुए ट्रेन से 180 बोतलें अनधिकृत पानी की जब्त की हैं। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि उन्हें जनसेवा एक्सप्रेस में अनधिकृत पानी बेचने की सूचना मिली थी। रविवार को सरहिंद रेलवे स्टेशन से ही वाणिज्य विभाग की टीम को ट्रेन में तैनात होने के निर्देश दे दिए गए थे। जब उन्होंने सफर के दौरान ट्रेन की जांच की तो इसमें रेल नीर की जगह ठेकेदार को दूसरी पानी की बोतलें बेचते हुए पाया। इसके बाद ट्रेन में रखी सभी पानी की अनधिकृत बोतलों को जब्त करके अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर उतार लिया गया। अब इस मामले की रिपोर्ट बनाकर आईआरसीटीसी को भेजी जाएगी ताकि संबंधित ठेकेदार पर अनधिकृत पानी बेचने के मामले में जुर्माने सहित अन्य कार्रवाई हो सके। उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर छापा मारी की गई, लेकिन पानी की बोतलें नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed